wife reached police station when husband delete her Instagram reels video बिहार में पत्नी की इंस्टाग्राम रील्स का शौक दांपत्य जीवन में बनी दरार, पति ने मिटाए वीडियो तो थाने पहुंची रार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में पत्नी की इंस्टाग्राम रील्स का शौक दांपत्य जीवन में बनी दरार, पति ने मिटाए वीडियो तो थाने पहुंची रार

पति ने गुस्से में उसके सारे वीडियो फोन से डिलीट कर दिए। इससे पत्नी आग-बबूला हो गई। रविवार को दोनों में खूब झगड़ा हुआ और पत्नी सीधे काजी मोहम्मदपुर थाने जा पहुंच गई। घर से लेकर थाने तक काफी देर तक पत्नी ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया।

Mon, 25 Aug 2025 08:14 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मुजफ्फरपुर
share
बिहार में पत्नी की इंस्टाग्राम रील्स का शौक दांपत्य जीवन में बनी दरार, पति ने मिटाए वीडियो तो थाने पहुंची रार

रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर डालने से रोकने पर पति के खिलाफ शिकायत लेकर पत्नी रविवार दोपहर को थाने पर पहुंच गई। इस दौरान पत्नी ने पति के विरोध में घर से थाने तक घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे समझा-बुझा कर घर भेज दिया। पूरा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है। महिला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। दो साल पूर्व उसकी शादी हुई। पति साइबर कैफे चलाता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक शादी को अभी दो ही साल हुए। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन पत्नी के सिर पर इंस्टाग्राम पर रील बनाने का भूत सवार हो गया। दिन-रात डांस, गाने और लिप-सिंक वीडियो बनाना उसकी जिंदगी का जैसे मकसद बन गया। पति को ये सब बिल्कुल पसंद नहीं था। उसने कई बार समझाया। लेकिन बात मानने को तैयार नहीं थी। इससे अनबन होने लगी। रील के चक्कर में दाम्पत्य जीवन में दरार पड़ने लगा। हद तो तब हो गई, जब उसने चुपके से पति को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया, ताकि वह उसकी रील्स देख न सके। लेकिन एक दिन पति को किसी दोस्त के जरिये पत्नी की रील्स का पता चला। फिर घर में विवाद बढ़ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में किसानों की हकमारी, जमीन अधिग्रहण में एक हजार करोड़ रुपये कम दिए

पति ने गुस्से में उसके सारे वीडियो फोन से डिलीट कर दिए। इससे पत्नी आग-बबूला हो गई। रविवार को दोनों में खूब झगड़ा हुआ और पत्नी सीधे काजी मोहम्मदपुर थाने जा पहुंच गई। घर से लेकर थाने तक काफी देर तक पत्नी ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इस ड्रामे को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पति-पत्नी एक-दूसरे पर इल्जाम लगाते रहे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों को समझाया और फिर घर भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में उत्तर से ज्यादा दक्षिण में बारिश, गरज-तड़क और वज्रपात से रहें सावधान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।