Bihar Weather: बिहार में उत्तर से ज्यादा दक्षिण में बारिश, गरज-तड़क और वज्रपात से रहें सावधान; पटना में कैसा रहेगा मौसम
Bihar Weather: गया जी, नवादा और जमुई जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार है। इस दौरान जिन जगहों पर बारिश नहीं होगी, वहां के अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है।
Bihar Weather: बिहार के अधिकतर जिलों में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। सोमवार को पटना समेत बिहार के कुछ स्थानों पर सोमवार को गरज-तड़क के साथ बारिश और वज्रपात के आसार है। इस दौरान उत्तर बिहार के मुकाबले दक्षिण में अधिक जगहों पर बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर जिलों के एक-दो स्थानों पर ठनका गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। वहीं गया जी, नवादा और जमुई जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार है। इस दौरान जिन जगहों पर बारिश नहीं होगी, वहां के अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है।
जबकि रविवार को पटना सहित 10 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान अररिया में सबसे अधिक 32.4 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं सुपौल में बूंदाबांदी हुई। वही मधुबनी में 43 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। राज्य का सबसे अधिक तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकि नगर में और सबसे कम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस पूर्णिया में दर्ज किया गया।
पटना में छाए रहेंगे बादल
पटना में सोमवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके साथ ही एक-दो जगहों पर ठनका के साथ ही बारिश के आसार हैं। इधर,रविवार को पटना के कई इलाकों में बारिश हुई। राजधानी में 5.8 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बावजूद अधिकतम में 1.1 और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।




साइन इन