Prashant Kishor fell ill suffered a rib injury left for Patna for treatment from the public meeting in Ara प्रशांत किशोर बीमार पड़े, पसली में चोट लगी; आरा की जनसभा से इलाज को पटना रवाना, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रशांत किशोर बीमार पड़े, पसली में चोट लगी; आरा की जनसभा से इलाज को पटना रवाना

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आरा में जनसभा के दौरान चोटिल हो गए। उन्हें पसली में चोट लगी है। जिसके बाद इलाज के लिए वो पटना रवाना हो गए हैं। इससे पहले जन सुराज के अध्यक्ष उदय सिंह ने भी इस बात का जिक्र किया था कि पीके पसली में चोट के बावजूद बिहार बदलाव यात्रा पर निकले हुए हैं। 

Fri, 18 July 2025 07:09 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, आरा
share
प्रशांत किशोर बीमार पड़े, पसली में चोट लगी; आरा की जनसभा से इलाज को पटना रवाना

बिहार बदलाव की यात्रा पर निकले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को आरा में रैली के दौरान पसली में चोट लग गई है। जिसके बाद वो इलाज के लिए पटना रवाना हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक घटना थोड़ी देर पहले की है। आरा के रमना मैदान में जनसभा से पहले प्रशांत किशोर रोड शो कर रहे थे। अपनी निजी गाड़ी का गेट खोलकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे, इसी बीच एक बाइक सवार ने गाड़ी के गेट में धक्का मार दिया।

जिससे उनकी छाती में गंभीर चोट आई है। आरा के निजी अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। जिसके चलते वो जनसभा को संबोधित नहीं कर सके। इससे पहले जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद उदय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का जिक्र किया था कि प्रशांत किशोर पसली में चोट के बाद भी बिहार दौरे पर निकले हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत के आरोपों पर दिलीप जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह सोची-समझी साजिश
ये भी पढ़ें:मां-बहन की हिम्मत की दाद है…PK ने मर्डर केस में जायसवाल की भूमिका पर उठाए सवाल
ये भी पढ़ें:आईपीएस जयप्रकाश सिंह और भोजपुरी गायक रितेश पांडे पीके के जनसुराज में शामिल

आपको बता दें प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चुनावी तैयारियों के तहत पीके बिहार बदलाव यात्रा पर निकले हैं। जिसका आगाज उन्होने नीतीश कुमार के गृह जनपद नालंदा से किया था। आज वो आरा पहुंचे थे, इसी दौरान लोगों के अभिवादन के लिए कार के गेट पर खड़े थे। तभी उनकी पसली में चोट लग गई।

पीके की जन सुराज में लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। हाल ही में यूट्यूबर मनीष कश्यप शामिल हुए थे। शुक्रवार को आईपीएस जयप्रकाश सिंह जनसुराज में शामिल हुए हैं, उन्होने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वो हिमाचल प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी हैं। वहीं भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने भी जनसुराज का दामन थाम लिया है। पीके की मौजूदगी ने दोनों ने पार्टी की सदस्यता ली।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।