Prashant Kishor asks Nitish Kumar to sack BJP JDU ministers Samrat Ashok Mangal if no clarification on allegations सफाई नहीं दें तो सम्राट, अशोक, मंगल को बर्खास्त करें नीतीश कुमार; प्रशांत किशोर ने प्रेशर बढ़ाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सफाई नहीं दें तो सम्राट, अशोक, मंगल को बर्खास्त करें नीतीश कुमार; प्रशांत किशोर ने प्रेशर बढ़ाया

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि अगर उनके आरोपों पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी और मंगल पांडेय सफाई नहीं देते हैं तो उनको बर्खास्त करें।

Sun, 21 Sep 2025 12:58 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सफाई नहीं दें तो सम्राट, अशोक, मंगल को बर्खास्त करें नीतीश कुमार; प्रशांत किशोर ने प्रेशर बढ़ाया

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मांग की है कि अगर उनके आरोपों पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी और मंगल पांडेय सफाई नहीं देते हैं तो उनको सरकार से बर्खास्त करें। प्रशांत ने कहा कि नीतीश कुमार ने आरोप पर सफाई नहीं देने पर तेजस्वी यादव के साथ गठबंधन छोड़ने की बात कही थी तो वो बात अशोक, सम्राट और मंगल पर भी लागू होती है। प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को भाजपा नेता सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल व संजय जायसवाल और जेडीयू नेता अशोक चौधरी पर कई तरह के आरोप लगाए थे।

प्रशांत किशोर ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा- “नीतीश व्यक्तिगत तौर पर बिल्कुल ईमानदार व्यक्ति हैं और चूंकि वो शारीरिक और मानिसक तौर पर थक गए हैं, तो अगल-बगल का जितना मंत्री-अफसर है, वो लूट रहा है। हमने कल उनका दस्तावेज जारी किया है। तो अब उन मंत्रियों की जिम्मेवारी है कि अपनी सफाई दें। लेकिन अगर वो सफाई नहीं देते हैं तो नीतीश की जिम्मेवारी है कि वो उनको बर्खास्त करें। यही नीतीश कुमार हैं, जो तेजस्वी यादव पर आरोप लगा था तो कहा था कि आरोप पर सफाई दो, नहीं तो तुम्हारा गठबंधन छोड़ देंगे। अगर ये बात तेजस्वी यादव पर लागू होती है तो अशोक चौधरी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय को भी सफाई देनी चाहिए।”

सम्राट चौधरी 7वीं पास, मर्डर केस में जेल गए; NDA के 5 नेताओं पर प्रशांत किशोर के ताबड़तोड़ आरोप

प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर हत्या के केस में कम उम्र का हवाला देकर जेल से निकलने और बिना मैट्रिक पास किए डी लिट करने का आरोप लगाया था। उन्होंने मंगल पांडेय पर यह आरोप लगाया था कि जब उन्होंने कोरोना काल में दिल्ली में घर खरीदने के लिए अपने पिता के जरिए 25 लाख का कर्ज दिलीप जायसवाल से लिया था, तब उनकी पत्नी के बैंक खाते में 2.12 करोड़ रुपए जमा थे। प्रशांत ने अशोक चौधरी पर दो साल में 200 करोड़ से ऊपर की बेनामी संपत्ति जुटाने का आरोप लगाया था और कहा था कि बेटी शांभवी चौधरी की सगाई से शादी के बीच में उन्होंने पटना में 38 करोड़ की 5 जमीन खरीदी। प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल और संजय जायसवाल पर भी अलग-अलग आरोप लगाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अशोक चौधरी से JDU ने जवाब मांगा; प्रशांत के आरोप पर नीरज ने तेजस्वी की याद दिलाई
ये भी पढ़ें:PK ने अब अशोक चौधरी पर 200 करोड़ का बम फोड़ा, शांभवी के पति और सास को भी लपेटा
ये भी पढ़ें:दिलीप से 25 लाख लोन, बीवी के खाते में थे 2 करोड़; मंगल पांडेय के पीछे पड़ गए PK
ये भी पढ़ें:दिलीप जायसवाल के खिलाफ मर्डर केस खुलवाने HC गई प्रशांत की टीम, CBI जांच की मांग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।