Prashant Kishor alleges Mangal Pandey took 25 lacs from Dilip Jaiswal via father but wife has 2.12 crores in her account दिलीप जायसवाल से 25 लाख लोन, बीवी के खाते में थे 2 करोड़; मंगल पांडेय के पीछे पड़ गए प्रशांत किशोर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दिलीप जायसवाल से 25 लाख लोन, बीवी के खाते में थे 2 करोड़; मंगल पांडेय के पीछे पड़ गए प्रशांत किशोर

बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और नीतीश सरकार में मंत्री मंगल पांडेय पर जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने नया आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि फ्लैट खरीदने के लिए मंगल ने 25 लाख कर्ज लिया, लेकिन उनकी बीवी के खाते में 2.12 करोड़ रुपये हैं।

Sat, 20 Sep 2025 09:20 AMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
दिलीप जायसवाल से 25 लाख लोन, बीवी के खाते में थे 2 करोड़; मंगल पांडेय के पीछे पड़ गए प्रशांत किशोर

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर का बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं पर हमला जारी है। शुक्रवार को प्रशांत किशोर ने बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और मंत्री मंगल पांडेय पर आरोप लगाया कि जब दिल्ली में फ्लैट खरीदने के लिए उन्होंने अपने पिता के जरिए मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से 25 लाख का कर्ज लिया, लेकिन उनकी पत्नी के बैंक खाते में 2.12 करोड़ रुपए हैं। प्रशांत किशोर ने मंगल की पत्नी उर्मिला पांडेय के पंजाब नेशनल बैंक के खाते का नंबर भी बताया और धमकी दी आगे वो इस खाते में कहां-कहां से पैसा आया है, यह भी बताएंगे।

प्रशांत किशोर ने कहा कि कोविड के दौर में मंगल पांडेय ने दिल्ली के द्वारका में फ्लैट खरीदा था, जिसके बारे में उन्होंने पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। तब हमने बताया था कि 25 लाख किस खाते से आया। वो पैसा दिलीप जायसवाल से लिया। सीधे ना लेकर पहले पिता के खाते में लिया, फिर पिता के खाते से पत्नी उर्मिला पांडे के नाम पर लिया और उस खाते से ही फ्लैट के मालिक को भुगतान किया गया।

सम्राट चौधरी 7वीं फेल हैं, मर्डर केस में जेल गए; प्रशांत किशोर का 5 NDA नेताओं पर ताबड़तोड़ आरोप

प्रशांत किशोर ने कहा कि मंगल पांडेय ने अपने बचाव में कहा था कि वो इतने ईमानदार मंत्री है कि उन्हें 25 लाख रुपये की जरूरत पड़ी तो पिता से कर्ज लेना पड़ा। प्रशांत ने मंगल पांडेय की पत्नी उर्मिला पांडेय के पंजाब नेशनल बैंक का खाता नंबर बताया और दावा किया कि उर्मिला के खाते में वर्ष 2019 और 2020 में 2.12 करोड़ से ऊपर रुपया जमा हुआ है, जिसका कोई प्रमाण नहीं है कि पैसा आया कहां से है।

दिलीप जायसवाल के खिलाफ मर्डर केस फिर खुलवाने हाईकोर्ट गई प्रशांत किशोर की टीम

प्रशांत किशोर ने मंगल पांडेय से सवाल पूछा है कि वो बताएं कि अगर उनके पास फ्लैट के लिए 25 लाख रुपये नहीं था, जो आप दिलीप जायसवाल से पिता के जरिए कर्ज लिए, तो पत्नी के खाते में 2.12 करोड़ कहां से आया। अगर ये आया तो घोषित क्यों नहीं किया। अगर वो इसका जवाब देंगे तो हम यह भी बताएंगे कि ये 2.12 करोड़ रुपया किसके-किसके खाते से आया है। पीके ने कहा कि जैसे मंगल पांडेय ने 25 लाख की बात मानी, ये भी मान लें, नहीं मानेंगे तो ये भी बताया जाएगा कि पत्नी के खाते में 2.12 करोड़ रुपया कहां-कहां से आया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।