बिहार की राजनीति सूअर पर उतरी, एक तो गिरिराज सिंह का बयान, उस पर पप्पू यादव फिसले
बिहार में सूअर पर राजनीतिक पारा चरम पर है। पहले गिरिराज सिंह ने एक कार्यक्रम में विवादित टिप्पणी कर दी, फिर उन पर पलटवार करते हुए पप्पू यादव ने विवादित बोल दिया। भाजपा उन पर भड़क गई है।

बिहार में अब सूअर पर सियासत सुलग गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फायरब्रांड नेता माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सूअर पर ऐसा बयान दिया जिससे राजनीति गर्मा गई। फिर उन पर पलटवार करते हुए पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने भी कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। भाजपा उन पर भड़क गई। अब इस मामले पर विवाद बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। दोनों ओर से बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।
दरअसल, बेगूसराय से भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बीते शनिवार को बछवाड़ा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शिरकत की। इस दौरान बिहार सरकार में मंत्री सुरेंद्र मेहता भी मौजूद रहे। गिरिराज ने अपने संबोधन में कहा, "हमारे पास गाय के मंत्री हैं, दूध के मंत्री हैं, मछली, अंडा, बकरी सबके हैं। हम एक ही चीज मांगते हैं। हमें सूअर दे दो, जहां सूअर रहते हैं वहां इधर-उधर वाला आदमी नहीं आता है।" उनका इशारा एक विशेष धर्म के लोगों की ओर था।
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव इस पर भड़क गए। उन्होंने गिरिराज के इस बयान को विवादित बताया। हालांकि, केंद्रीय मंत्री की आलोचना करते-करते हुए उन्होंने खुद भी बिगड़े बोल कह दिए। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में गिरिराज को संबोधित करते हुए कहा, "काम न धाम, बस कीचड़ में लोटना है इनका काम"। उन्होंने गिरिराज का नाम सूअर से भी जोड़ दिया।
पप्पू यादव की इस टिप्पणी पर भाजपा भड़क गई। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने पप्पू यादव के बयान को ओछी मानसिकता वाला करार दिया और माफी की मांग की। उन्होंने कहा, "आसमान की तरफ सिर उठाकर थूकने से थूक खुद के ऊपर ही गिरता है। गिरिराज का बाघ का करेजा है। वह स्पष्टता के साथ बात रखते हैं। वह कभी नीचता की बात नहीं करते हैं। जबकि पप्पू यादव हमेशा सरकार के काम में रोड़ा अटकाते हैं।




साइन इन