police raid in many places search for monu who involved in firing with anant singh supporters पटना में अनंत सिंह के समर्थकों संग फायरिंग में आरोपी मोनू की तलाश जारी, पुलिस ने कई जगहों पर डाली रेड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में अनंत सिंह के समर्थकों संग फायरिंग में आरोपी मोनू की तलाश जारी, पुलिस ने कई जगहों पर डाली रेड

  • खगड़िया, मुंगेर और लखीसराय में एक साथ छापेमारी की गई है। इसके अलावा मोकामा टाल इलाके में भी छापेमारी की गई है। इस फायरिंग में आरोपी मोनू और कुछ अन्य लोगों की तलाश में पुलिस ने यह छापेमारी की है।

Mon, 27 Jan 2025 12:26 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में अनंत सिंह के समर्थकों संग फायरिंग में आरोपी मोनू की तलाश जारी, पुलिस ने कई जगहों पर डाली रेड

कुछ दिनों पहले पटना से सटे मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू के बीच हुई फायरिंग के बाद से पुलिस का ऐक्शन लगातार जारी है। इस फायरिंग के बाद सोनू ने जहां सरेंडर कर दिया था तो वहीं मोनू का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। अब पुलिस मोनू की तलाश में जुटी हुई है और लगातार छापेमारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि मोकामा शूटआउट में पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि मोकामा के पंचमहला थाना के नौरंगा में हुई फायरिंग के मामले में 6 थानों की पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। खगड़िया, मुंगेर और लखीसराय में एक साथ छापेमारी की गई है। इसके अलावा मोकामा टाल इलाके में भी छापेमारी की गई है। इस फायरिंग में आरोपी मोनू और कुछ अन्य लोगों की तलाश में पुलिस ने यह छापेमारी की है। कहा जा रहा है कि छापेमारी में एसआईटी की टीम शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे FIR की परवाह नहीं, सोनू-मोनू चोर हैं और पिता डकैत; बोले बाहुबली अनंत सिंह

दरअसल कुछ दिनों पहले अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू के बीच हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को मोनू की तलाश है। इस टीम ने मुंगेर के खड़गपुर और लखीसराय के बड़हिया इलाके में छापेमारी की है। कहा जा रहा है कि पंचमहला इलाके में पुलिस कैंप भी कर रही है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को मोनू सिंह के अलावा टीटू धमाका की भी तलाश है। सोनू-मोनू के परिजनों ने फायरिंग के मामले में टीटू धमाका का भी नाम लिया था। पुलिस टीटू धमाका को भी तलाश रही है लेकिन उसे अब तक तलाशा नहीं जा सका है। हेमंजा में गोलीकांड के बाद से मोनू के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू को ‘फादर ऑफ क्राइम’ कहने पर सियासत गर्म, RJD ने ग्रैंड फादर की दिलाई याद
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: गोलियों की तड़तड़ाहट और भागते लोग, देखिए अनंत सिंह के साथ क्या हुआ
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।