bjp leader Dilip jaiswal said lalu prasad yadav father of crime jdu and rjd reacts लालू को ‘फादर ऑफ क्राइम’ कहने पर गरमाई सियासत, RJD ने ग्रैंड फादर की याद दिला कसा तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू को ‘फादर ऑफ क्राइम’ कहने पर गरमाई सियासत, RJD ने ग्रैंड फादर की याद दिला कसा तंज

  • राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘क्राइम के ग्रैंड फादर तो भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ही हैं। यह बात तो दिलीप जायसवाल को मालूम ही होगा। क्योंकि जो गुजरात में हुआ क्रूरतापूर्ण वो रोंगटा खड़ा कर देता है।’

Mon, 27 Jan 2025 11:21 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
लालू को ‘फादर ऑफ क्राइम’ कहने पर गरमाई सियासत, RJD ने ग्रैंड फादर की याद दिला कसा तंज

बिहार में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान पर सियासत गरमा गई है। दरअसल दिलीप जायसवाल ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को ‘फादर ऑफ क्राइम’ कह दिया था और कहा था कि इस नाम से उन्हें पुरस्कार मिलना चाहिए। अब इसपर अलग-अलग नेताओं की प्रतिक्रिया आई है। बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह ने दिलीप जायसवाल के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव को 'फादर ऑफ क्राइम' का पुरस्कार जरूर मिलना चाहिए।

अगर इस अवार्ड का प्रावधान नहीं है तो कर देना चाहिए क्योंकि भारत का इतिहास इन्होंने गंदा कर दिया है। संतोष सिंह ने कहा, ‘हां बिल्कुल इनको ’फादर ऑफ क्राइम' का पुरस्कार मिलना चाहिए। अगर संविधान में इसका प्रावधान नहीं है तो कर देना चाहिए क्योंकि भारत का इतिहास इन्होंने गंदा किया है। सिर्फ बिहार का ही नहीं जंगलराज को जिसने देखा है वो बिहार आने से आज भी डरते हैं। इसलिए बीजेपी अध्यक्ष ने सही ही कहा है कि इनको फादर ऑफ क्राइम का अवार्ड मिलना चाहिए।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब पीकर झंडा फहराने पहुंचे हेडमास्टर साहब, पुलिस ने पकड़ा तो क्या बोले
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उठो, पीछे जाओ.., अब कुर्सी को लेकर भड़के JDU विधायक गोपाल मंडल;

JDU के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, 'सच कड़वा जरुर होता है। माननीय उच्च न्यायालय ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के राज को जंगलराज कहा था। हम तो आतंक राज कहते थे। तो अगर अपराध के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान नहीं बल्कि अति विशिष्ठ योगदान के लिए किताब लिखा जाएगा तो इसमें लिखा जाएगा कि लालू प्रसाद यादव इस विशेष पुरस्कार के लिए चयनित होंगे।'

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘क्राइम के ग्रैंड फादर तो भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ही हैं। यह बात तो दिलीप जायसवाल को मालूम ही होगा। क्योंकि जो गुजरात में हुआ क्रूरतापूर्ण वो रोंगटा खड़ा कर देता है। मालेगांव में हुआ वो रोंगटा खड़ा कर देता है तो ग्रैंड फादर तो आप ही के यहां हैं। अगर पुरस्कार मिलना होगा तो इन लोगों को मिलेगा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में फर्जी IPS के बाद नकली IAS, रिसॉर्ट में VIP सुविधा की कर रहा था डिमांड

दिलीप जायसवाल ने क्या कहा..

आपको बता दें कि NDA नेताओं के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में दिलीप जायसवा ने कहा, ‘वो भी अपराध के बारे में बोलते हैं लेकिन जब उनको कहा गया कि अपराध को जन्म देने वाले तो आप ही लोग हैं। जितना अपराधी साल 2005 तक लालू प्रसाद यादव के शासन काल में हुआ उसी को हम लोग समेट रहे हैं अभी तक। क्योंकि अपराध तो राक्षस होता है क्योंकि एक को समाप्त करो तो एक सौ पैदा ले लेता है। पहले जमाना में आपने सुना होगा। ऐसा ना राक्षस उन्होंने पैदा कर रखा है कि हम लोग समाप्त कर रहे हैं लेकिन उनका संस्कार जिंदा है। जनता और मीडिया भी समझ गई है कि वो ‘फादर ऑफ क्राइम।’ हमको लगता है कि अगर कोई अवार्ड मिले तो लालू प्रसाद यादव के परिवार को तो यह भी एक पुरस्कार हिन्दुस्तान में दिया जाना चाहिए ‘फादर ऑफ क्राइम।’।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुबह में कोहरा और तीन दिन तक नहीं बदलेगा न्यूनतम तापमान, बिहार में मौसम का हाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।