दारोगा ने उड़ा दी शराबबंदी की धज्जियां, यूपी में खरीदने और बिहार में जाम छलकाने का फोटो वायरल
गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अवधेश प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे वर्दी में शराब पीते और खरीदते हुए दिख रहे हैं।

नीतीश कुमार ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी तो लागू कर दिया लेकिन, जिन हाथों में इस कानून को जमीन पर उतारने का जिम्मा है वे ही जाम छलकाकर इसकी धज्जियां उड़ा रहे है। गोपालगंज के एक दारोगा का फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह शराब खरीदकर गाड़ी डिक्की में रखते और शराब पीते हुए दिख रहे हैं। फोटो सामने आने के बाद पुलिस डिपार्टामेंट में हड़कंप मच गया है। वरीय पुलिस पदाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अवधेश प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे वर्दी में शराब पीते और खरीदते हुए दिख रहे हैं। इधर,बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के बीच यह वीडियो सामने आने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि, फोटो वीडियो पुराना लग रहा है क्योंकि दारोगा ने हाफ जैकेट पहन रखा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। हथुआ एसडीपीओ आनन्द मोहन गुप्ता ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच के बाद यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह वीडियो गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अवधेश प्रसाद का है। सोशल मीडिया पर यह बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे शराब पीते और खरीदते हुए दिख रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के बीच यह वीडियो सामने आने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हथुआ एसडीपीओ आनन्द मोहन गुप्ता ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच के बाद यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि दारोगा अवधेश प्रसाद ने शराब की बोतल उत्तर प्रदेश के भवानी छापर बाजार में जाकर खरीदा। वर्दी की परवाह नहीं करते हुए बिहार नंबर वाली बुलेट की डिक्की में रखा और लेकर सीमा पार कर गए। बिहार में पहुंचकर दारोगा ने कानून की ऐसी की तैसी कर दी और जमकर जाम छलकाया। इलाके में चर्चा है कि दूसरों को शराब पीने पर जेल भेजने वाले दारोगा जी कैसे पी सकते हैं। उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।




साइन इन