Drunk husband became a monster beat his wife to death and also burnt the body in the dark शराब के नशे में पति बना हैवान, पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, अंधेरे में शव भी जला दिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शराब के नशे में पति बना हैवान, पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, अंधेरे में शव भी जला दिया

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि वो गुरुवार को नशे की हालत में घर लौटा था और पत्नी के साथ हुए विवाद में उसने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद शव को जला दिया।

Fri, 30 May 2025 10:12 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, हुलासगंज/जहानाबाद
share
शराब के नशे में पति बना हैवान, पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, अंधेरे में शव भी जला दिया

जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरगांव पंचायत के कटौली गांव में गुरुवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां नशे की हालत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इस मामले को छिपाने के लिए आरोपी ने रातों -रात शव को जला डाला। घटना की जानकारी जैसे ही मृतका के पिता रामाधिन राय उर्फ पुदिना राय को मिली, उन्होंने तत्काल में हुलासगंज थाना में आवेदन देकर पूरे मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और घटनास्थल पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मृतका का पति रंजीत सिंह और उसका भाई सुरेश सिंह शामिल हैं। पूछताछ के दौरान रणजीत सिंह ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह गुरुवार को नशे की हालत में घर लौटा था और पत्नी के साथ हुए विवाद में उसने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद शव को जला दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सास को बहू ने पीट-पीटकर मार डाला! बेटे ने पत्नी के खिलाफ दर्ज कराया केस
ये भी पढ़ें:अररिया में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद में रिश्तेदारों ने ही मार डाला
ये भी पढ़ें:समस्तीपुर में मॉब लिंचिंग, भीड़ ने दो बदमाशों को पीट-पीटकर मार डाला

थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी चार लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई गई है। जिसमें रंजीत सिंह, सुरेश सिंह, कुरेश सिंह एवं सुरेश सिंह की पत्नी विमला देवी शामिल हैं। दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।