Police encounter near gaigaht bridge patna stf shot miscreant पटना में गायघाट पुल के नीचे सुबह-सुबह एनकाउंटर, STF ने बदमाश के पैर में मारी गोली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में गायघाट पुल के नीचे सुबह-सुबह एनकाउंटर, STF ने बदमाश के पैर में मारी गोली

पटना में STF ने अपराधी के पैर में गोली मारी है। घायल अपराधी को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर यह अपराधी किस मंशा से यहां आया था।

Wed, 11 Feb 2026 10:30 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में गायघाट पुल के नीचे सुबह-सुबह एनकाउंटर, STF ने बदमाश के पैर में मारी गोली

पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर हुआ है। पटना में गायघाट पुल के नीचे एसटीएफ ने एक अपराधी को गोली मारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुठभेड़ में अपराधी घायल हो गया है। STF ने अपराधी के पैर में गोली मारी है। घायल अपराधी को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर यह अपराधी किस मंशा से यहां आया था। बता दें कि पटना पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़े ऐक्शन ले रही है। इसी कड़ी में पटना मे पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है।

पुलिस ने पटना के गायघाट पुल के नीचे जिस कुख्यात को गोली मारी है उसका नाम राजीव कुमार उर्फ सूर्या बताया जा रहा है। सूर्या पर लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने और धोखाधड़ी समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। राजीव कुमार पटना के ही खाजेकलां इलाके का रहने वाला है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजीव की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद आलमगज थाने की टीम और एसटीएफ की टीम वहां पहुंची थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना: नीट छात्रा मौत मामले में SIT ने लिए डीएनए के 3 नमूने, वीर्य से होगा मिलान
ये भी पढ़ें:बिहार में गर्मी की आहट के बीच सुबह-शाम हल्की ठंड, आप जिले में तापमान कितना;जानें

यहां कुख्यात राजीव ने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। पुलिस ने अपराधी के पैर में गोली मार दी। घटनास्थल से एक विदेशी कट्टा और कारतूस मिले हैं। घटना के बाद फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने वहां जांच-पड़ताल की है।

गायघाट इलाके में अपराधी संग मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एनकाउंटर के बाद मौके पर काफी ज्यादा पुलिसकर्मी नजर आए। कुख्यात राजीव पर अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज थे। फिलहाल घायल राजीव कुमार का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि एसटीएफ, ईआईयू और स्थानीय पुलिस की टीम ने राजीव उर्फ सूर्या को गायघाट इलाके में घेरा था। लेकिन खुद को घिरता देख राजीव ने पुलिस पर गोली चलाई थी। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए उसकी टांग में गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, राजीव कई मामलो में फरार था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कनपट्टी पर पिस्टल सटाया, बट से मारा; बिहार के मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी शॉप में लूट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।