neet student dead case sit took 3 dna smaple for matching from sperm on girl undergarments पटना: नीट छात्रा मौत मामले में SIT ने लिए डीएनए के 3 नमूने, अंडरगारमेंट्स पर मिले वीर्य से मिलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना: नीट छात्रा मौत मामले में SIT ने लिए डीएनए के 3 नमूने, अंडरगारमेंट्स पर मिले वीर्य से मिलान

एसआईटी ने छात्रा की एक डायरी बरामद की थी। डायरी में छात्रा ने परिवार, भाई, दोस्तों के अलावा निजी जीवन से संबंधित कई बातें लिखी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उस डायरी में लिखी बातें इशारा करती है कि छात्रा मानसिक तनाव में थी।

Wed, 11 Feb 2026 07:16 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
पटना: नीट छात्रा मौत मामले में SIT ने लिए डीएनए के 3 नमूने, अंडरगारमेंट्स पर मिले वीर्य से मिलान

नीट छात्रा से दरिंदगी और मौत मामले को सीबीआई को स्थानांतरित करने से पहले पटना पुलिस जांच पूरा करने में जुटी हुई है। एसआईटी ने मंगलवार को जहानाबाद के तीन लोगों के डीएनए जांच के लिए खून के सैंपल लिए। इस मामले में सात और लोगों के सैंपल लिए जाने हैं। सैंपल के रिपोर्ट का मिलान छात्रा के अंत:वस्त्र पर मिले वीर्य से कराया जाएगा। उधर मंगलवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शंभू गर्ल्स हॉस्टल से बची हुई 10 छात्राओं का सामान उन्हें वापस कर दिया गया। अन्य छात्राओं का सामान पुलिस पहले ही दे चुकी है। हॉस्टल अब पूरी तरह खाली है।

सूत्रों के मुताबिक हॉस्टल को जल्द सील किया जा सकता है। चित्रगुप्त नगर स्थित हॉस्टल में रह रही जहानाबाद निवासी नीट की तैयार कर रही छात्रा से दरिंदगी और मौत मामले में शुरुआत में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई थी। जांच आईजी पटना के नेतृत्व में एसआईटी को सौंपी गई थी। काफी दिनों तक जांच के बाद ही एसआईटी स्पष्ट निष्कर्ष पर नहीं पहुंची थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बाइक लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, गुस्साए लोगों का बवाल

जिसके बाद सरकार ने सीबीआई से मामले की जांच की संस्तुति की है। हालांकि अभी तक सीबीआई ने केस को अपने अधीन नहीं लिया है। लिहाजा एसआईटी इस मामले में बची हुई कार्रवाई को पूरा करने में लगी हुई है। छात्रा के अंत:वस्त्र पर मिले स्पर्म किसके हैं इसकी पहचान के लिए संदिग्धों के खून के सैंपल लिए जा रहे हैं। खाते में लेनदेन व उम्र की भी पड़ताल हो रही है।

नीट छात्रा की डायरी की भी हो रही जांच

एसआईटी ने छात्रा की एक डायरी बरामद की थी। डायरी में छात्रा ने परिवार, भाई, दोस्तों के अलावा निजी जीवन से संबंधित कई बातें लिखी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उस डायरी में लिखी बातें इशारा करती है कि छात्रा मानसिक तनाव में थी। हालांकि यह चीजें स्पष्ट नहीं करती कि छात्रा के साथ गलत नहीं हुआ है। लिहाजा पुलिस तकनीकी साक्ष्य के लिए छात्रा के मोबाइल का सीडीआर के साथ ही संदिग्धों का कॉल डिटेल जुटा रही है। ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ पुलिस किसी पुख्ता निष्कर्म पर पहुंच सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में गायघाट पुल के नीचे एनकाउंटर, STF ने बदमाश के पैर में मारी गोली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कनपट्टी पर पिस्टल सटाया, बट से मारा; बिहार के मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी शॉप में लूट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।