Arrival of summer in bihar weather people feels mild cold imd predicts no changes in temprature Bihar Weather: बिहार में गर्मी की आहट के बीच सुबह-शाम हल्की ठंड, आपके जिले में तापमान कितना; जानें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में गर्मी की आहट के बीच सुबह-शाम हल्की ठंड, आपके जिले में तापमान कितना; जानें

Bihar Weather: बिहार में धूप खिलने के बाद लोगों को ठंड का अहसास जरा भी नहीं हो रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

Wed, 11 Feb 2026 08:40 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में गर्मी की आहट के बीच सुबह-शाम हल्की ठंड, आपके जिले में तापमान कितना; जानें

Bihar Weather: बिहार में गर्मी की आहट के बीच अभी भी हल्की ठंड का असर है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह-शाम हल्की ठंड का असर देखा जा रहा है। इसके अलावा बिहार के कुछ हिस्सों में सुबह के वक्त हल्का कोहरा नजर आ रहा है। हालांकि, दिन खुलने के बाद चटक धूप निकल रही है। धूप की गर्माहट लोगों को अभी बड़ी राहत दे रही है। धूप खिलने के बाद लोगों को ठंड का अहसास जरा भी नहीं हो रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

मौसम विभाग ने यह भी पूर्वानुमान जताया है कि अगले सात दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क बना रह सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कनपट्टी पर पिस्टल सटाया, बट से मारा; बिहार के मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी शॉप में लूट

उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर औऱ समस्तीपुर में अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसी तरह दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

भागलपुर में मौसम कैसा

भागलपुर जिले में कोहरे व धुंध के बाद अब रात एवं सुबह में ओस तकरीबन गायब हो चुकी है। दिन का मौसम सुहाना हो चुका है तो मंगलवार को दिन में खुली धूप में बैठने वालों को पहली बार इस सीजन में धूप चुभी। हालांकि पछुआ हवाओं की गति अन्य दिनों की तुलना में कम ही रही। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो गुरुवार तक दिन संग रात का पारा और चढ़ेगा तो पछुआ हवाओं की स्पीड भी बढ़ेगी।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले दो दिन तक दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान दिन का तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच तो रात का पारा 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इस दौरान छह से सात किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछुआ बहेगी। दिन का मौसम शुष्क तो रात में ठंड का असर बरकरार रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बाइक लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, गुस्साए लोगों का बवाल
ये भी पढ़ें:पटना: नीट छात्रा मौत मामले में SIT ने लिए डीएनए के 3 नमूने, वीर्य से होगा मिलान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।