teacher committed suicide after fight with wife on mobile phone in purnia पत्नी से मोबाइल पर हुआ झगड़ा तो बिहार के टीचर ने दे दी जान, पुलिस फोन खंगाल रही, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पत्नी से मोबाइल पर हुआ झगड़ा तो बिहार के टीचर ने दे दी जान, पुलिस फोन खंगाल रही

मुकेश कुमार ने 15 मई 2025 को विद्यालय में योगदान दिया था। विद्यालय के कर्मियों के अनुसार उनकी पत्नी से अक्सर फोन पर कहासुनी होती रहती थी। रसोइया होसिल मंडल, फूलकुमारी देवी और संजो देवी ने बताया कि कई बार उन्हें स्कूल में भी फोन पर ऊंची आवाज में बात करते देखा गया था।

Wed, 22 April 2026 12:09 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, भवानीपुर, पूर्णिया
share
पत्नी से मोबाइल पर हुआ झगड़ा तो बिहार के टीचर ने दे दी जान, पुलिस फोन खंगाल रही

बिहार के पूर्णिया जिले में एक टीचर ने अपनी पत्नी से मोबाइल फोन पर बातचीत करने के बाद अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि यहां भवानी प्रखंड में तैनात एक सहायक शिक्षक ने सोमवार देर रात पत्नी के साथ मोबाइल पर कहासुनी के बाद खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान अररिया (आरएस, कोर्ट के करीब) निवासी ब्रजभूषण सिंह के पुत्र मुकेश कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह भवानीपुर प्रखंड के लाठी पंचायत स्थित भीम जवारी के प्राथमिक विद्यालय सरपंच टोला में कार्यरत थे। घटना बोचाही गांव स्थित उनके किराये के मकान में सोमवार की रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

पड़ोसियों के अनुसार मुकेश कुमार अपनी पत्नी से फोन पर हुई कहासुनी के बाद मानसिक रूप से तनाव में थे। इसी दौरान उन्होंने कमरे को अंदर से बंद कर छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक मुनेश्वर मंडल ने बताया कि मुकेश कुमार पिछले एक वर्ष से उनके मकान के दूसरे तल पर किराये पर रह रहे थे। सोमवार की शाम वह छत पर टहलते हुए फोन पर किसी से बातचीत कर रहे थे और इस दौरान काफी उत्तेजित नजर आ रहे थे। फोन कटने के बाद उन्होंने कमरे में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की जानकारी तब हुई जब मृतक के परिजन लगातार फोन करने के बावजूद उनसे संपर्क नहीं कर पाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निलंबन वापस लेने पर भी नहीं माने बिहार के राजस्व कर्मी, अब भी हड़ताल पर क्यों
ये भी पढ़ें:बिहार में झगड़ा खत्म कराने गए युवक को ही मार डाला, गुस्साए लोगों का सड़क जाम

इसके बाद परिजनों ने रुपौली प्रखंड के गोरियर में रहने वाले एक रिश्तेदार को बोचाही भेजा। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन मकान मालिक ने अकबरपुर थाना को सूचना दी। थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। अंदर पंखे से लटका मुकेश कुमार का शव बरामद हुआ। अकबरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के मोबाइल की जांच की जा रही है।

विद्यालय में भी रहता था पारिवारिक तनाव

विद्यालय प्रधान आरती कुमारी ने बताया कि मुकेश कुमार ने 15 मई 2025 को विद्यालय में योगदान दिया था। विद्यालय के कर्मियों के अनुसार उनकी पत्नी से अक्सर फोन पर कहासुनी होती रहती थी। रसोइया होसिल मंडल, फूलकुमारी देवी और संजो देवी ने बताया कि कई बार उन्हें स्कूल में भी फोन पर ऊंची आवाज में बात करते देखा गया था। हालांकि, सभी ने उनके व्यवहार को मिलनसार और शांत स्वभाव का बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहारी हैं पीएम मोदी को झाल-मुड़ी खिलाने वाले विक्रम, पिता भी इसी बिजनेस में
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।