Police beaten up again in Bihar Sub Inspector and constables who went to resolve a dispute in Nawada were attacked बिहार में फिर पिट गई पुलिस; नवादा में विवाद सुलझाने पहुंचे दारोगा-सिपाहियों पर हमला, गाड़ी भी तोड़ी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में फिर पिट गई पुलिस; नवादा में विवाद सुलझाने पहुंचे दारोगा-सिपाहियों पर हमला, गाड़ी भी तोड़ी

नवादा में पति-पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इससे पहले अररिया और मुंगेर में पुलिस टीम पर हमले में दो एएसआई की मौत हो गई थी।

Sun, 16 March 2025 05:43 PMsandeep हिन्दुस्तान, नवादा
share
बिहार में फिर पिट गई पुलिस; नवादा में विवाद सुलझाने पहुंचे दारोगा-सिपाहियों पर हमला, गाड़ी भी तोड़ी

बिहार में एक बार फिर पुलिस पर हमले की घटना सामने आई है। बीते 5 दिनों में ये तीसरी घटना है। इससे पहले मुंगेर, अररिया में पुलिस पर हुए हमले में दो एएसआई की जान चली गई थी। रविवार को नवादा के रजौली में पुलिस टीम पर अटैक कर दिया गया। जिसमें दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए हैं। इस मामले में 8 लोगों की गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक रजौली थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा गांव में शनिवार की रात को एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत ली, और उसे ससुराल भेज दिया था। जिसके बाद शिकायत पर पुलिस कर्मी मौके पर गए थे। इसी दौरान पीड़ित महिला के पति के उकसाने पर डीजे बजाकर होली गा रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने इसका विरोध किया, तो गांव के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस हमले में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ASI के हत्यारे का हाफ एनकाउंटर, पुलिस जीप पलटने के बाद भाग रहा था गुड्डू
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 72 घंटे के भीतर दूसरे पुलिस वाले की हत्या, अब मुंगेर में ASI की मौत
ये भी पढ़ें:अररिया में दारोगा की हत्या करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, शादी में हुआ था बवाल

इससे पहले भागलपुर में भी भीड़ के हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। मुंगेर में शराब माफिया के हमले में एएसआई संतोष कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वही अररिया में भी एएसआई की भीड़ के हमले में जान चली गई थी। राज्य में पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमलों पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सख्त संदेश देते हुए कहा था कि अपराधियों को उन्ही की भाषा में समझाया जाएगा। एनकाउंटर की जरूरत होगी, तो वो भी होगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।