ASI killed in Munger after Araria second policeman murder within 72 hours in Bihar बिहार में 72 घंटे के भीतर दूसरे पुलिस वाले की हत्या, अररिया के बाद मुंगेर में ASI की मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 72 घंटे के भीतर दूसरे पुलिस वाले की हत्या, अररिया के बाद मुंगेर में ASI की मौत

मुंगेर जिले में तैनात ASI संतोष कुमार पर शुक्रवार को भीड़ ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इससे पहले अररिया में भी पुलिस वाले की हत्या हो चुकी है।

Sat, 15 March 2025 10:54 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार में 72 घंटे के भीतर दूसरे पुलिस वाले की हत्या, अररिया के बाद मुंगेर में ASI की मौत

बिहार में पुलिस पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 3 दिनों के भीतर राज्य में दो पुलिस वालों की हत्या कर दी गई है। मुंगेर जिले में दो गुटों का झगड़ा छुड़ाने गए ASI संतोष कुमार पर भीड़ ने धारदार हथियार से शुक्रवार को हमला कर दिया था। पटना में इलाज के दौरान जमादार ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 5 लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। इससे पहले, बुधवार को अररिया जिले में अपराधी को पकड़ने गए एएसआई राजीव कुमार मल्ल की हत्या कर दी गई थी।

जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर में शुक्रवार को दो गुट भिड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर झगड़ा छुड़ाने पहुंची। इस दौरान एएसआई संतोष कुमार पर बदमाशों ने कटारी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती करा गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दौरान उन्होंने ने दम तोड़ तोड़ दिया। दिवंगत एएसआई कैमूर जिले के पिपरा के मोहनिया गांव के रहने वाले थे।

मुंगेर पुलिस ने शनिवार को बताया कि सुबह 10 बजे एएसआई की हत्या के मुख्य आरोपी रणवीर कुमार समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिसकर्मी पर हमला करने के बाद से सभी घर छोड़कर फरार थे। उन पर हत्या का मुकदमा चलाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दारोगा की हत्या की असली वजह क्या है? घर वाले बोले- पुलिस की बात हजम नहीं हो रही

पुलिस पदाधिकारियों की ओर से शनिवार सुबह एएसआई की मौत की पुष्टि की है। जिले के पुलिस महकमे में इस घटना से मातम छा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार एएसआई पर हमले के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार, एसडीपीओ अभिषेक आनंद मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

तीन दिन में दो पुलिस वालों की हत्या

बिहार में बीते 72 घंटे के भीतर तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई। अररिया जिले के फुलकाहा थाने में तैनात राजीव कुमार मल्ल उर्फ राजीव रंजन तीन दिन पहले एक अपराधी को पकड़ने टीम के साथ गए थे। तभी ग्रामीणों से उनकी झड़प हो गई। इसी दौरान राजीव मल्ल धक्कामुक्की में जमीन पर गिर गए। उनकी थोड़ी देर में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।