Amrit Bharat Express train to run from Delhi to Bhagalpur East Bihar time table दिल्ली से पूर्वी बिहार तक चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, छठ स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल जारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली से पूर्वी बिहार तक चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, छठ स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल जारी

दिल्ली से पूर्वी बिहार के भागलपुर तक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने जा रही है। 24 सितंबर से इस ट्रेन को छठ-दिवाली स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। दिल्ली-भागलपुर अमृत भारत गया, जमालपुर, नवादा समेत कई शहरों से होकर गुजरेगी।

Thu, 4 Sep 2025 06:52 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
दिल्ली से पूर्वी बिहार तक चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, छठ स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल जारी

देश की राजधानी दिल्ली से पूर्वी बिहार के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने जा रही है। इसे दिवाली-छठ पूजा स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। दिल्ली से भागलपुर के बीच चलने वाली इस ट्रन का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। इस ट्रेन का संचालन 23 सितंबर से 26 नवंबर तक किया जाएग। छठ-दिवाली स्पेशल अमृत भारत एक्सप्रेस दिल्ली से जमालपुर, शेखपुरा, नवादा, गयाजी होकर भागलपुर तक साप्ताहिक चलाई जाएगी। इसकी कुल 10 ट्रिप होंगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर इसकी टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।

ट्रेन नंबर 04064 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 23 सितंबर से हर मंगलवार को सुबह 11 बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। अलीगढ़, टुंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, डीडीयू, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज होते हुए अगले दिन सुबह 4 बजे गयाजी पहुंचेगी। यहां से तिलैया, नवादा, वारसलिगंज शेखपुरा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज होकर सुबह 10.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार को इसी महीने मिलने जा रहीं दो नई वंदे भारत ट्रेनें, इन रूटों पर चलेंगी

भागलपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 04063 अमृत भारत एक्सप्रेस 24 सितंबर को हर बुधवार को दोपहर 1.40 बजे खुलेगी। रात में 9.15 बजे गया जंक्शन होकर अगले दिन शाम साढ़े 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

दिल्ली भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस का किराया

इस अमृत भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में सभी कोच स्लीपर क्लास के हैं। दिल्ली से भागलपुर तक का किराया 810 रुपये है। इसकी टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। त्योहार पर दिल्ली से अपने घर आने और वापस काम पर लौटने वाले बिहार के प्रवासी इस ट्रेन की टिकट बुकिंग कर सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।