PM Narendra Modi Bihar visit today Rs 13 thousands projects from Gaya Ji 15 minutes in Begusarai PM मोदी आज गयाजी से 13 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट देंगे, 15 मिनट के लिए बेगूसराय जाएंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

PM मोदी आज गयाजी से 13 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट देंगे, 15 मिनट के लिए बेगूसराय जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। सुबह 10.30 बजे पीएम का गयाजी पहुंचने का कार्यक्रम है। बोधगया मे रैली से वे 13 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे। फिर बेगूसराय जाकर औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल का उद्घाटन करेंगे।

Fri, 22 Aug 2025 07:17 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना/गयाजी
share
PM मोदी आज गयाजी से 13 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट देंगे, 15 मिनट के लिए बेगूसराय जाएंगे

Narendra Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी साल में एक बार फिर बिहार दौरा होने जा रहा है। पीएम मोदी शुक्रवार को गयाजी और बेगूसराय के दौरे पर रहेंगे। बोधगया के मगध विश्वविद्यालय परिसर में वे आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 15 मिनट के लिए वे बेगूसराय जिले में भी जाएंगे और औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल का उद्घाटन करेंगे। पीएम गयाजी से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस और बुद्धिस्ट सर्किट ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। बक्सर के चौसा में पावर प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीते लगभग पौने 3 महीने में चौथा बिहार दौरा है। इससे पहले वे मोतिहारी, सीवान और बिक्रमगंज (रोहतास) में कार्यक्रम कर चुके हैं। पीएम शुक्रवार को कुल 11735 करडो़ रुपये की लागत की 6 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें बक्सर के चौसा में 660 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट, मुंगेर में सीवरेज नेटवर्क और एसटीपी परियोजना, मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, गंगा नदी पर बने सिमरिया 6 लेन पुल और बख्तियारपुर से मोकामा एनएच 31 फोरलेन कार्य और बिक्रमगंज- डुमरांव रोड का अपडेशन शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी और राहुल के कार्यक्रम में मौसम डालेगा खलल? बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

इनके अलावा पीएम मोदी 1257 करोड़ रुपये की लागत वालीं 8 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें विभिन्न शहरों में सीवरेज ट्रीटमेंट और अन्य बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं शामिल हैं।

पीएम आवास के लाभार्थियों को चाबी सौंपेंगे मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी गयाजी में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 12,000 और प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत 4,260 लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराएंगे। प्रधानमंत्री की ओर से प्रतीकात्मक रूप से समारोह में कुछ लाभार्थियों को नए घरों की चाबियां सौंपी जाएगी। पीएम का सुबह साढ़े 10 बजे गयाजी एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गयाजी में 22 अगस्त को सभी स्कूल बंद करने का आदेश, पीएम की बोधगया मे है रैली

गयाजी के बाद बेगूसराय जाएंगे, गंगा पुल का लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी गयाजी में कार्यक्रम होने के बाद दोपहर में कुछ देर के लिए बेगूसराय जिले का दौरा करेंगे। वे सिमरिया पहुंचकर गंगा नदी पर बने 6 लेन पुल का लोकार्पण करेंगे। पीएम लगभग 15 मिनट यहां रुकेंगे। इसके बाद गयाजी होकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

(हिन्दुस्तान अखबार के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।