Gayaji all schools closed on 22nd August amid PM Narendra Modi rally in Bodh Gaya गयाजी में 22 अगस्त को सभी स्कूल बंद करने का आदेश, पीएम नरेंद्र मोदी की बोधगया में है रैली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गयाजी में 22 अगस्त को सभी स्कूल बंद करने का आदेश, पीएम नरेंद्र मोदी की बोधगया में है रैली

गयाजी जिले में शुक्रवार, 22 अगस्त को सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के चलते यह फैसला लिया गया है। पीएम की बोधगया में शुक्रवार को सभा है।

Thu, 21 Aug 2025 07:46 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, गयाजी
share
गयाजी में 22 अगस्त को सभी स्कूल बंद करने का आदेश, पीएम नरेंद्र मोदी की बोधगया में है रैली

बिहार के गयाजी जिले में 22 अगस्त को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी हुआ है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शु्क्रवार को गयाजी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान बोधगया के मगध विश्वविद्यालय परिसर में उनकी जनसभा होगी। सभा में करीब 3 लाख लोगों के आने का अनुमान है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से जिले के सभी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी कर दी गई है।

इस संबंध में गयाजी के डीएम की पहल पर गुरुवार को जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि 22 अगस्त शुक्रवार को पीएम का गया परिभ्रमण कार्यक्रम है। इस कारण जिले के सभी छोटे-बड़े मार्गों से हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही हो सकती है। सुचारू रूप से यातायात की समस्या पैदा हो सकती है। बच्चों को स्कूल से आने व जाने में होने वाली असुविधा को देखते हुए शुक्रवार को सभी विद्यालय बंद रखने को कहा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा ब्रिज, फोरलेन, अमृत भारत ट्रेन; मोदी के दौरे से बिहार को क्या-क्या मिलेगा

पीएम के साथ राज्यपाल और सीएम नीतीश भी गयाजी में रहेंगे

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। गयाजी एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक पूरे दिन वीआईपी मूवमेंट रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी के शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे विशेष विमान से गयाजी एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। पीएम के स्वागत के लिए राज्यपाल गुरुवार शाम को ही पहुंच गए हैं। राज्यपाल सुबह एयरपोर्ट पर पीएम की अगवानी करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।