plane service will start for kathmandu from patna and gaya airport bangkok Sharjah पटना और गया से काठमांडू के लिए विमान सेवा, बैंकॉक-शारजाह और कोलंबो के लिए भी उड़ान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना और गया से काठमांडू के लिए विमान सेवा, बैंकॉक-शारजाह और कोलंबो के लिए भी उड़ान

विमानन कंपनियों ने सुझाव दिया कि पटना व गया से काठमांडू के लिए 72 सीट वाली और अन्य देशों के लिए 180 सीट वाली बड़ी विमान सेवा शुरू की जा सकती है। संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह के साथ-साथ फुजैरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकल्प देने को कहा।

Tue, 23 Sep 2025 05:40 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, आनंद सिंह कौशिक, पटना
share
पटना और गया से काठमांडू के लिए विमान सेवा, बैंकॉक-शारजाह और कोलंबो के लिए भी उड़ान

काठमांडू के लिए पटना और गया से विमान सेवा शुरू होगी। पहले पटना से सेवा शुरू करने की तैयारी थी। इन दोनों जगहों से काठमांडू के लिए छोटी विमान सेवा (72 सीट) शुरू होगी। इसके लिए राज्य सरकार और पांच विमानन कंपनियों के बीच दिल्ली के ताज महल होटल में बैठक हुई। इसमें विभिन्न विमानन कंपनियों द्वारा विस्तार से चर्चा के दौरान अंतरराष्ट्रीय सेवा प्रारंभ करने पर सहमति जताई गई। गया से शारजाह या फुजैरा, बैंकॉक, सिंगापुर और कोलंबो के लिए भी अंतरराष्ट्रीय विमान शुरू किया जाएगा।

इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट या निविदा आमंत्रण सूचना के माध्यम से विमानन कंपनी का चयन होगा। राज्य सरकार की ओर से हाल ही में अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने के लिए नई नीति लाई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे अमित शाह, इन 3 जिलों में बैठक

पूर्णिया की तरह गया से भी सरकारी बस सेवा

विमानन कंपनियों ने सुझाव दिया कि पटना व गया से काठमांडू के लिए 72 सीट वाली और अन्य देशों के लिए 180 सीट वाली बड़ी विमान सेवा शुरू की जा सकती है। संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह के साथ-साथ फुजैरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकल्प देने को कहा। पूर्णिया एयरपोर्ट की तरह गया एयरपोर्ट से भी आसपास के चार-पांच जिलों के लिए सरकारी बस सेवा शुरू करने की सलाह दी, ताकि अंतरराष्ट्रीय विमान में आवागमन करने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।

बैठक में एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, अकासा एयर और स्पाइसजेट के उपाध्यक्ष और एडवाइजर स्तर के अधिकारी और बिहार से गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी और वायुयान संगठन निदेशालय के निदेशक निलेश रामचंद्र देवरे सहित अन्य थे। विमान कंपनियों ने सरकार की ओर से लायी गई योजना की सराहना की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 27 % एमपी-एमएलए राजनीतिक परिवार से, इन नेताओं के परिजनों का दबदबा

नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू हो सकती है

बैठक की जानकारी मुख्य सचिव को दी जाएगी। सहमति बनने के बाद विमानन कंपनियों के चयन के लिए निविदा आमंत्रण किया जाएगा। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है। इसी कारण सितंबर के अंतिम सप्ताह में मुख्य सचिव से विचार-विमर्श के बाद अगर निविदा आमंत्रित कर ली जाती है, तो नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा प्रारंभ हो जाएगी। अगर चुनाव आचार संहिता तक निविदा नहीं होती है, तो अगले वर्ष से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा का लाभ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के ईको कैफे और रेस्टोरोंट में भीषण आग, मालिक और कर्मचारी दौड़ कर भागने लगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।