amit shah bihar visit on 27th august he will meet from araria saran and vaishali zone leaders Bihar Elections: 10 दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे अमित शाह, इन 3 जिलों में BJP नेताओं संग बैठक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Elections: 10 दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे अमित शाह, इन 3 जिलों में BJP नेताओं संग बैठक

18 सितंबर को दो जोन की बैठक हुई थी। वहीं, 27 सितंबर को शेष तीन जोन के संबंधित जिलों की बैठक होनी है। मालूम हो कि तीन सितंबर को अमित शाह बिहार भाजपा नेताओं के साथ दिल्ली में चुनाव को लेकर बैठक की थी। इस तरह उनकी बैठकों का दौर लगातार चल रहा है।

Tue, 23 Sep 2025 05:27 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
Bihar Elections: 10 दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे अमित शाह, इन 3 जिलों में BJP नेताओं संग बैठक

बिहार चुनाव: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। चुनाव को देखते हुए बिहार में दिग्गज राजनेताओं के आना-जाने का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 सितंबर को फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दिन वह भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ तीन जगहों अररिया, सारण और वैशाली में बैठक करेंगे। इस दौरान वह आसपास के जिलों के तमाम पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

पांच जोन में बांटकर हो रही है बैठक

विस चुनाव को देखते हुए 10 दिनों के अंदर गृह मंत्री शाह दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। इससे पहले 18 सितंबर को अमित शाह ने डेहरी ऑनसोन और बेगूसराय में बैठक कर 20 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया था। मालूम हो कि राज्य को पांच जोन में बांट कर चुनावी रणनीति पर भाजपा कार्य कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 27 % एमपी-एमएलए राजनीतिक परिवार से, इन नेताओं के परिजनों का दबदबा

18 सितंबर को दो जोन की बैठक हुई थी। वहीं, 27 सितंबर को शेष तीन जोन के संबंधित जिलों की बैठक होनी है। मालूम हो कि तीन सितंबर को अमित शाह बिहार भाजपा नेताओं के साथ दिल्ली में चुनाव को लेकर बैठक की थी। इस तरह उनकी बैठकों का दौर लगातार चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना और गया से काठमांडू के लिए विमान सेवा, बैंकॉक-शारजाह के लिए भी उड़ान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।