fire caught at eco cafe and restaurant patliputra owner and worker run away पटना के ईको कैफे और रेस्टोरोंट में भीषण आग, मालिक और कर्मचारी दौड़ कर भागने लगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के ईको कैफे और रेस्टोरोंट में भीषण आग, मालिक और कर्मचारी दौड़ कर भागने लगे

पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित अटल पार्क के ठीक सामने स्थित ईको कैफे और रेस्टोरेंट में ग्राहकों के जाने के बाद रात करीब 11:45 बजे हिसाब-किताब किया जा रहा था। इसी दौरान किचन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने रेस्टोरेंट की फाल्स सीलिंग को अपनी चपेट में ले लिया।

Tue, 23 Sep 2025 05:49 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
पटना के ईको कैफे और रेस्टोरोंट में भीषण आग, मालिक और कर्मचारी दौड़ कर भागने लगे

पटना के पाटलिपुत्र गोलंबर स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार की देर रात भीषण आग लग गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त रेस्टोरेंट में ग्राहक नहीं थे। आग लगते ही रेटोरेंट के मालिक और कर्मचारी बाहर की ओर भागे। वहीं सूचना पर दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गईं। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

रात डेढ़ बजे तक दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए थे। दमकल अधिकारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित अटल पार्क के ठीक सामने स्थित ईको कैफे और रेस्टोरेंट में ग्राहकों के जाने के बाद रात करीब 11:45 बजे हिसाब-किताब किया जा रहा था। इसी दौरान किचन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने रेस्टोरेंट की फाल्स सीलिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारी सड़क की तरफ भागे और घटना की सूचना दमकल के कंट्रोल रूम को दी। कुछ समय बाद अग्निशमन विभाग के कर्मी पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 27 % एमपी-एमएलए राजनीतिक परिवार से, इन नेताओं के परिजनों का दबदबा

कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टला

इससे पहले रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाई और किचन के बगल में रखे 6 गैस सिलेंडर को बाहर निकाला। कर्मियों में बताया कि रेस्टोरेंट में मौजूद अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

आसपास के लोगों में दहशत

रेस्टोरेंट के बगल में रिहायशी फ्लैट हैं। आग लगते ही वहां भीड़ जुट गई। लोग चीखने-चिल्लाने लगे। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 दिनों के अंदर दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे अमित शाह, इन 3 जिलों में बैठक
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।