people facing problem in voter list revision blo is not coming on booths नहीं आ रहे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में लोगों को हो रही परेशानी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नहीं आ रहे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में लोगों को हो रही परेशानी

खाजपुरा स्थित किड्स स्कूल में तीन बूथ हैं। यहां मतदाताओं को शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था। यहां तैनात गार्ड ने कहा कि सुबह से कई मतदाता कागजात लेकर पहुंचे, लेकिन बीएलओ नहीं आई थीं। खाजपुरा स्थित एक स्कूल में बीएलओ फॉर्म ले रहे थे।

Sun, 6 July 2025 07:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
नहीं आ रहे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में लोगों को हो रही परेशानी

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाताओं को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए शनिवार को पटना में प्रत्येक बूथ पर शिविर लगाया गया। कई केंद्र खुले थे तो कई बूथ बंद थे। जो लोग बूथ पर पहुंचे थे, उनका कहना था कि सत्यापन में काफी परेशानी हो रही है। बांकीपुर विस क्षेत्र के किदवईपुरी के बूथ संख्या 82, 83 और 85 शनिवार को बंद रहे। यहां तीन मतदान केंद्र हैं। तीनों बूथ पर बीएलओ का मोबाइल नंबर भी दिया गया है। शनिवार को इस बूथ पर भी गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए शिविर लगना था।

आसपास के लोगों का कहना था कि शुक्रवार को बीएलओ बूथ पर आए थे, लेकिन शनिवार को पूरे दिन नहीं रहे। इसीलिए मतदाताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। प्राथमिक विद्यालय रूकनपुरा में भी तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह मतदान केंद्र शनिवार को खुला हुआ था। यहां बीएलओ बैठे हुए थे। जो मतदाता आ रहे थे, उनका कागजात जमा किया जा रहा था। एक बीएलओ तो मतदान केंद्र से ही मोबाइल एप से ऑनलाइन कर रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 सेकंड में हत्या कर.., गोपाल खेमका का मर्डर आंखों के सामने देख सहमे अंकित चौधरी
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका को सिर में मारी गोली, सुपारी किलिंग का शक; किलर का लोकेशन हाजीपुर

खाजपुरा स्थित किड्स स्कूल में तीन बूथ हैं। यहां मतदाताओं को शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था। यहां तैनात गार्ड ने कहा कि सुबह से कई मतदाता कागजात लेकर पहुंचे, लेकिन बीएलओ नहीं आई थीं। खाजपुरा स्थित एक स्कूल में बीएलओ फॉर्म ले रहे थे। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि 26 जून से ही सभी मतदान केंद्रों पर फॉर्म लेने और भरने का काम बीएलओ कर रहे हैं।

आज भी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर

पटना जिले में रविवार को भी सभी मतदान केदों पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण शिविर सुबह 7 से अपराह्न 12 तक लगा रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को बहुत आसान कर दिया गया है। इसमें मतदाताओं को एक पासपोर्ट आकार का फोटो, वोटर आईडी कार्ड का एपिक नंबर और जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित समुचित कागजात की जरूरत है, जो एक सामान्य व्यक्ति के पास उपलब्ध रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोटरों को राहत,मतदाता सूची पुनरीक्षण में बिना दस्तावेज जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर-दक्षिण में ठनका और तेज हवाएं, कहां भारी बारिश का अनुमान;
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।