people can also upload documents online for adding name in voter list during special intensive revision bihar मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए भागदौड़ से बचें, यहां ऑनलाइन भी अपलोड कर सकते हैं दस्तावेज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए भागदौड़ से बचें, यहां ऑनलाइन भी अपलोड कर सकते हैं दस्तावेज

मतदाता जिला सहायता केंद्र पर जाकर भी भरे हुए फॉर्म जमा कर सकते हैं और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1950 और जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06344-223025, 223026, 451698 पर संपर्क किया जा सकता है।

Sun, 6 July 2025 01:34 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, मुंगेर
share
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए भागदौड़ से बचें, यहां ऑनलाइन भी अपलोड कर सकते हैं दस्तावेज

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम जारी है। कुछ लोगों की शिकायत है कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए उन्हें भागदौड़ भी करनी पड़ रही है। हालांकि, भागदौड़ से बचने के लिए लोग अपने दस्तावेज ऑनलाइन भी जाम कर सकते हैं। मुंगेर जिले में मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा जिले के विभिन्न पंचायतों में जाकर भौतिक निरीक्षण कर कार्य की समीक्षा कर रहे हैं। शनिवार को डीएम ने खड़गपुर प्रखंड के बढ़ौना एवं भदौरा पंचायत का दौरा कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। साथ ही स्थानीय मुखिया, वार्ड सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग की अपील की।

दो तरीके से वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं नाम

डीएम ने किला परिसर स्थित प्रेक्षागृह में सदर अनुमंडल अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गहन पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि, वे अपने-अपने क्षेत्र में विशेष ग्रहण मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ एवं अन्य कर्मियों को योग्य मतदाताओं से अधिक- से अधिक फार्म भरवाने में सहयोग करें। डीएम ने बताया कि, जिले के सभी पंचायतों और वार्डों में सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां मतदाता सूची से संबंधित जानकारी ली जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मतदाता सूची पुनरीक्षण में बहू का नाम कैसे जुड़ेगा, ससुराल से मायके तक टेंशन
ये भी पढ़ें:मां के पास सिर्फ आधार कार्ड है, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर अनगिनत सवाल

उन्होंने कहा कि, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए दो सुविधाएं उपलब्ध हैं। एक ऑनलाइन है। मतदाता https://voters.eci.gov.in पोर्टल पर फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। दूसरा ऑफलाइन है। इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म वितरित और संग्रहित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मतदाता जिला सहायता केंद्र पर जाकर भी भरे हुए फॉर्म जमा कर सकते हैं और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1950 और जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06344-223025, 223026, 451698 पर संपर्क किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोटरों को राहत,मतदाता सूची पुनरीक्षण में बिना दस्तावेज जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।