दो दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर 17 से
दरभंगा में, डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बीडीओ के साथ बैठक आयोजित की गई। 17-18 जून को जन कल्याण शिविर के सफल आयोजन की तैयारी की समीक्षा की गई। इस शिविर का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम लाभार्थियों तक पहुँचाना है।

दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में एनआईसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी बीडीओ के साथ प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर की तैयारियों, विभागीय समन्वय एवं लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में आगामी 17 एवं 18 जून को प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन होगा। डीएम ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम सुपात्र व्यक्तियों एवं लाभार्थी तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन