पीएम मोदी का कार्यकाल गौरव का समय: नित्यानंद
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को अपने 12 साल के कार्यकाल का रिकॉर्ड पूरा करेंगे। इस दौरान 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। मोदी सरकार ने महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए कई विकास कार्य किए हैं, जिससे भारत अब चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर बने रहने का रिकॉर्ड 10 जून को पूरा करने जा रहे हैं। उनका 12 साल का कार्यकाल भारत के गौरव का काल है। महिला, गरीब, किसान कल्याण का कार्यकाल है। इस अवधि में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में नित्यानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों के मसीहा हैं। वे विकास के भगीरथ हैं। पिछले 12 वर्षों में भारत ने दुनिया में अपनी ताकत को स्थापित किया है।
उनका 12 साल का एक ऐसा कार्यकाल है जिसमें धारा 370 को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। गरीबों का घर बना, करोड़ शौचालय बने और देश प्रगति और उन्नति के पथ पर लगातार अग्रसर है। करोड़ों नौजवानों को रोजगार मिला है। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वह भी तब जब यह दशक आपदाओं का दशक रहा है बात चाहे कोविड का काल का हो या फिर युद्ध का, बावजूद इसके देश तेजी से लगातार आर्थिक प्रगति कर रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 12 साल के कार्यकाल में देश कैसे विकसित भारत 2047 में बने उस पर तेजी से काम जारी है। विकसित भारत में दुनिया में सबसे प्रति व्यक्ति आय भारत का होने वाला है। किसान खुशहाल हैं। नौजवानों को रोजगार मिला है। महिलाओं को उन्नति और सम्मान मिला है। गरीबों को सम्मान मिला है और उनके जीवन में खुशियां आई है। बिहार के 14 करोड़ लोगों की ओर से बहुत-बहुत बधाई और अभिनंदन।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन