Farmer Murdered in Siwan Wheat Threshing Turns Deadly सीवान: खलिहान में सोए किसान को गला रेतकर मार डाला, भाई के ससुराल में रहता था महेश , Siwan Hindi News - Hindustan
More

सीवान: खलिहान में सोए किसान को गला रेतकर मार डाला, भाई के ससुराल में रहता था महेश

सीवान के असांव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में एक किसान महेश यादव की हत्या कर दी गई। वह खलिहान में गेहूं की दंवनी के बाद सो गया था, तभी किसी ने उसका गला रेतकर हत्या कर दी। शव खेत में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्यारों की तलाश जारी है।

Sat, 25 April 2026 01:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share
सीवान: खलिहान में सोए किसान को गला रेतकर मार डाला, भाई के ससुराल में रहता था महेश

(आंदर, सीवानसे राधेययाम दुबे)। जिले के असांव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में खलिहान में गेंहू की दंवनी के बाद सोए किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना को शुक्रवार की रात में अंजाम दिया गया। मृतक महेश यादव अपने बड़े भाई की ससुराल सिंहपुर गांव में रहता था। बताया गया है कि महेश यादव शुक्रवार की रात में खलिहान में गेहूं की दंवनी किए जाने के बाद बोरे में गेहूं भरकर ट्रैक्टर पर रखने के बाद सो गया। इसी बीच रात में ही किसी ने आकर गला रेतकर उसकी हत्या करने के बाद शव को खेत में ही फेंक दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहानाबाद में लापता युवक की हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब; 9 घंटे तक चला भारी बवाल

शनिवार की सुबह में जब गांव के आसपास के लोग खेत की ओर गए तो उसका शव दिखाई पड़ा। परिजनों को सूचना देने के साथ ही असांव थाने की पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने आकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सीवान सदर अस्पताल में भेज दिया। बताया जा रहा है कि मूल रूप से महेश यादव यूपी के भाटपार रानी का रहनेवाला है। उसकी शादी भी हो चुकी है। लेकिन पत्नी से अनबन रहने के कारण उसके साथ नहीं रहता है। वह अपने बड़े भाई रुदल यादव के साथ असांव थाने के सिंहपुर गांव में ही रहता था। रुदल यादव की सुसराल सिंहपुर में है, जहां वह रहता है। महेश चा- पांच भाई है। ऐसे में , पुलिस इन सभी बिन्दुओं की पड़ताल कर मामले की छानबीन शुरू कर चुकी है। मैरवा की एसडीपीओ गौरी कुमारी का कहना है कि घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हत्यारे कौन थे, इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस जल्दी ही इस कांड का खुलासा करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।