Patna to Purnia Jogbani Vande Bharat Express train way open Railway Minister gives update पटना से पूर्णिया, जोगबनी तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की राह खुली; रेल मंत्री ने दिया अपडेट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना से पूर्णिया, जोगबनी तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की राह खुली; रेल मंत्री ने दिया अपडेट

पटना से पूर्णिया होते हुए जोगबनी (अररिया) तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस ट्रेन को चलाने के लिए ऑपरेशन फिजिबिलिटी की जांच के निर्देश दिए गए हैं। 

Fri, 8 Aug 2025 10:09 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पूर्णिया
share
पटना से पूर्णिया, जोगबनी तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की राह खुली; रेल मंत्री ने दिया अपडेट

बिहार की राजधानी पटना से सीमांचल क्षेत्र के पूर्णिया होते हुए जोगबनी तक जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। इस रूट पर लंबे समय से मांगी जाने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में अपडेट दिया है। पटना से जोगबनी (अररिया) तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से कोसी और सीमांचल के क्षेत्रों का राजधानी आने में सुविधा होगी। रेल मंत्री ने जोगबनी से पूर्णिया कोर्ट, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर होते हुए पटना तक प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को ऑपरेशनल फिजिबिलिटी की जांच का निर्देश दिया है। इसकी जानकारी बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने दी है।

पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सीमांचल के लोगों की कनेक्टिविटी लगातार बेहतर हो रही है। पूर्णिया एयरपोर्ट का उदघाटन जल्द होने वाला है। इधर, नयी ट्रेन की सौगात मिलने की दिशा में भी केंद्र सरकार ने पहल की है। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने बताया कि जोगबनी से पूर्णिया कोर्ट रेलवे जंक्शन वाया सहरसा सिमरी बख्तियारपुर होते हुए पटना तक प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को ऑपरेशनल फिजिब्लिटी की जांच का निर्देश दिया जा चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के एक और शहर को मिलेगी वंदे भारत, हावड़ा वाली ट्रेन का नया शेड्युल आया

उन्होंने कहा कि पिछले साल 26 सितंबर को उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर पूर्णिया से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की थी। साथ ही सरसी स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस के ठहराव का अनुरोध भी किया था। 28 जनवरी 2025 को सरसी स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी मिल गई। वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए इस साल 19 फरवरी और 30 जुलाई को फिर से पत्र लिखे गए। अब रेल मंत्री ने 6 अगस्त को उन्हें पत्र लिखकर बताया है कि संबंधित अधिकारियों को ऑपरेशन फिजिबिलिटी की जांच का निर्देश दिया जा चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया एयरपोर्ट से इन 4 शहरों के लिए फ्लाइट, दो एयरलाइन्स ने दिखाई दिलचस्पी

लेशी सिंह ने कहा, “यह निर्णय पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज और खगड़िया जैसे जिलों की जनता के लिए सपनों के सच होने की पहली सीढ़ी है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस सिर्फ एक आधुनिक रेल नहीं, बल्कि हर छात्र का आत्मबल है जो उच्च शिक्षा के लिए पटना जाना चाहते हैं, हर रोगी की उम्मीद है जिसे समुचित इलाज की ओर समय पर अस्पताल पहुंचना है। यह ट्रेन हर व्यवसायी की योजना है जो पूर्णिया को राजधानी से जोड़कर व्यापार बढ़ाना चाहते हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार से दिल्ली के लिए चौथी अमृत भारत ट्रेन आज से, अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

लेशी सिंह ने पूर्णिया समेत पूरे कोसी-सीमांचल की जनता की ओर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री ने क्षेत्र की मांग को गंभीरता से सुना और उस पर उचित कार्यवाही की। ऑपरेशन फिजिबिलिटी की रिपोर्ट आने के बाद रेलवे इस रूट पर वंदे भारत चलाने की कवायद शुरू कर देगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।