One more city of Bihar will get Vande Bharat express Howrah train new schedule बिहार के एक और शहर को मिलेगी वंदे भारत की सुविधा, हावड़ा वाली ट्रेन का नया शेड्युल आया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के एक और शहर को मिलेगी वंदे भारत की सुविधा, हावड़ा वाली ट्रेन का नया शेड्युल आया

भागलपुर से हावड़ा के बीच चलाई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का जमालपुर तक विस्तार किया जाएगा। इससे मुंगेर और जमालपुर के लोगों को भी इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन की सुविधा मिलने लगेगी। इसका नया शेड्युल भी सामने आ गया है।

Tue, 1 July 2025 10:03 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
बिहार के एक और शहर को मिलेगी वंदे भारत की सुविधा, हावड़ा वाली ट्रेन का नया शेड्युल आया

बिहार के एक और शहर को जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है। भागलपुर से हावड़ा के लिए चलने वाली वंदे भारत का जमालपुर तक विस्तार किया जाएगा। इसके लिए भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के टाइम टेबल में बदलाव होगा। नए शेड्युल के अनुसार, यह ट्रेन भागलपुर नहीं बल्कि जमालपुर से खुलेगी। फिर भागलपुर होकर हावड़ा जाएगी। नई समय सारणी का प्रस्ताव भेजा गया है, मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

नई समय सारणी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से सुबह 7:45 बजे चलकर दोपहर 01:15 बजे भागलपुर आएगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद दोपहर 01: 17 बजे जमालपुर के लिए रवाना हो जाएगी। वापसी में यह ट्रेन जमालपुर से शाम 3.30 बजे खुलेगी और 04:22 बजे भागलपुर पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद भागलपुर से यह ट्रेन 04:24 मिनट में खुल जाएगी। फिर बाराहाट 05:02, मंदारहिल 05:16, हंसडीहा 05:38, नोनीहाट 05:53, दुमका 06:25, रामपुरहाट 07:18, बोलपुर 07:56 होते हुए रात 10:05 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी। अगर यह टाइम टेबल लागू होता है तो रूट की कुछ अन्य ट्रेनों के समय में भी आंशिक बदलाव संभव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत 100% सेफ है, लोको पायलट बोले- 110 की गति से दौड़ेगी

वंदे भारत के विस्तार की लंबे समय से मांग

भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का जमालपुर तक विस्तार होने की लंबे समय से मांग की जा रही है। बीते दिनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी इस संबंध में बात की थी। इसके चलने से जमालपुर और मुंगेर शहर समेत आसपास के क्षेत्र के लाखों लोगों को सेमी हाई स्पीड ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।