Election Commission second notice to Tejashwi Yadav asks reply in two voter ID case तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग का दूसरा नोटिस, दो दिन में वोटर आईडी जमा करने को कहा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग का दूसरा नोटिस, दो दिन में वोटर आईडी जमा करने को कहा

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को दो वोटर आईडी रखने के मामले में चुनाव आयोग ने दोबारा नोटिस भेजा है। पहले पत्र का जवाब न मिलने के बाद आयोग की ओर से दूसरा नोटिस भेजकर दो दिनों में जवाब मांगा गया है। 

Wed, 6 Aug 2025 07:50 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग का दूसरा नोटिस, दो दिन में वोटर आईडी जमा करने को कहा

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग ने दोबारा नोटिस भेजा है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता से आयोग दो वोटर आईडी रखने के मामले में फिर से जवाब मांगा है। इस संबंध में दीघा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की ओर से बुधवार को पत्र लिखा गया। इसमें तेजस्वी द्वारा 1 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताए गए EPIC से संबंधित वोटर आईडी को 8 अगस्त तक जमा कराने को कहा है। बीते रविवार को भी तेजस्वी यादव को आयोग की ओर से नोटिस भेजा गया था। बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष की ओर से पहले पत्र जवाब न मिलने के बाद उन्हें दोबारा नोटिस भेजा गया है।

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे वोटर लिस्ट रिवीजन के घर-घर सत्यापन अभियान के बाद 1 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई थी। इसके तुरंत बाद तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है। उन्होंने मीडिया के सामने ही अपना EPIC (मतदाता पहचान संख्या) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करके SIR ड्राफ्ट में अपना नाम सर्च किया था। तेजस्वी ने दावा किया कि उनका नाम ड्राफ्ट में नहीं दिख रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो वोटर आईडी कार्ड मामले में फंसे तेजस्वी यादव, पटना के थाने में शिकायत दर्ज
ये भी पढ़ें:वोटर लिस्ट ड्राफ्ट में मेरा नाम नहीं, चुनाव कैसे लड़ूंगा; SIR पर तेजस्वी का दावा

हालांकि, आरजेडी नेता के इस दावे को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया था। पटना के जिला प्रशासन की ओर से इस पर कहा गया कि तेजस्वी का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पुस्तकालय भवन मतदान केंद्र नंबर 204 पर दर्ज है। प्रशासन की ओर से इसका फोटो भी सार्वजनिक किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव आयोग को जवाब देंगे लेकिन..,दो वोटर आईडी विवाद पर क्या बोलें तेजस्वी यादव

चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में कहा कि तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस EPIC यानी वोटर आईडी नंबर दिखाया था, उसे गलत बताया है। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी का कहना है कि EPIC संख्या RAB2916120 आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में तेजस्वी को जो EPIC मिला है उसका नंबर RAB0456228 है। ऐसे में तेजस्वी द्वारा बताए गए वोटर आईडी को आयोग के पास जमा कराने की बात नोटिस में कही गई है, ताकि इसकी जांच की जा सके।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।