patna police will take action on viral videos of youth with gun गन के साथ वीडियो में दिखा रहे टशन, अब पुलिस लेगी ऐक्शन; स्पेशल टीम तैयार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गन के साथ वीडियो में दिखा रहे टशन, अब पुलिस लेगी ऐक्शन; स्पेशल टीम तैयार

  • एएसपी ने अपने निर्देश में कहा है कि वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। बताया है कि इस तरह के वीडियो पर कार्रवाई के लिए सोशल मीडिया सेल के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

Tue, 28 Jan 2025 11:03 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
गन के साथ वीडियो में दिखा रहे टशन, अब पुलिस लेगी ऐक्शन; स्पेशल टीम तैयार

पटना में खतरनाक हथियारों के साथ वीडियो बनाने वालों पर पुलिस ने कड़ा ऐक्शन लिया है। दरअसल हाल ही में ऐसे कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें कुछ लड़के अवैध हथियार लेकर वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। अलग-अलग वीडियो में कुछ युवक हाथ में पिस्टल दिखा रहे हैं और फायरिंग कर रहे हैं। एएसपी भानु प्रताप सिंह ने इन सभी वीडियो पर संज्ञान लेते हुए इस मामले की जांच के लिए विशेष टीम बना दी है।

एएसपी ने अपने निर्देश में कहा है कि वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। बताया है कि इस तरह के वीडियो पर कार्रवाई के लिए सोशल मीडिया सेल के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया है। जल्द ही इनन युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह की गतिवधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गया में कालका मेल पर भीड़ ने किया हमला, एसी कोच के शीशे तोड़े; जमकर बवाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंच टूटा और धड़ाम से गिरे राजद सांसद अभय कुशवाहा, गया में हादसा

पुलिस की तरफ से बताया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की हमें सूचना मिली है। इसकी जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। इस वीडियो में कुछ लोग हथियार लहरा रहे हैं और साथ ही साथ फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इनके नाम, पते का सत्यापन कर इनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।