stage collapse in gaya and rjd mp abhay kushwaha fall down video मंच टूटा और धड़ाम से गिरे राजद सांसद अभय कुशवाहा, गया में हादसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मंच टूटा और धड़ाम से गिरे राजद सांसद अभय कुशवाहा, गया में हादसा

  • इस दौरान स्टेज पर कुछ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। औरंगाबाद से राजद सांसद अभय कुशवाहा भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।इस दौरान अभय कुशवाहा मंच पर बैठे थे लेकिन मंच अचानक टूट गया।

Tue, 28 Jan 2025 10:27 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, गया
share
मंच टूटा और धड़ाम से गिरे राजद सांसद अभय कुशवाहा, गया में हादसा

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद अभय कुशवाहा एक कार्यक्रम में मंच से धड़ाम से नीचे जा गिरे। दरअसल मंच टूटने से यह हादसा हुआ और सांसद के साथ-साथ कई लोग भी मंच से नीचे गिर गए थे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को बिहार के गया जिले में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान स्टेज पर कुछ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। औरंगाबाद से राजद सांसद अभय कुशवाहा भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।इस दौरान अभय कुशवाहा मंच पर बैठे थे लेकिन मंच अचानक टूट गया।

जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा पहुंचे थे। बतौर मुख्य अतिथि वो मंच पर विराजमान थे और उनके साथ कुछ अन्य लोग भी मंच पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मंच संचालक ने कार्यक्रम के दौरान एक प्रतिभागी को मंच पर प्रस्तुती देने के लिए बुलाया था। उसी दौरान मंच का एक हिस्सा गिर गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गया में कालका मेल पर भीड़ ने किया हमला, एसी कोच के शीशे तोड़े; जमकर बवाल

मंच गिरने का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि अचानक मंच के गिरने से वहां मौजूद लोग घबरा गए। मंच टूटने की वजह से सांसद अभय कुशवाहा और मंच पर मौजूद कुछ अन्य लोग धड़ाम से नीचे जा गिरे। बताया जा रहा है कि इस हादसे में सांसद या किसी अन्य को गंभीर चोट नहीं आई है। कहा जा रहा है कि मंच पर अत्यधिक लोगों के चढ़ जाने की वजह से वो अचानक टूट गया। यह भी बताया जा रहा है कि सांसद अभय कुशवाहा ने मंच के निर्माण में लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM नीतीश और लालू प्रसाद पर अश्लील गीत गाने का आरोप, गायक सूरज सिंह गिरफ्तार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के कई जिलों में कोहरा, दोपहर में धूप पर पछुआ हवा सताएगी; मौसम का हाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।