mob attack on kalka mail train in gaya angry over not open to door गया में कालका मेल पर भीड़ ने क्यों किया हमला, एसी कोच के शीशे तोड़े; जमकर बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गया में कालका मेल पर भीड़ ने क्यों किया हमला, एसी कोच के शीशे तोड़े; जमकर बवाल

  • नाराज लोगों ने कालका मेल के एसी कोच का शीशा तोड़ दिया। नाराज लोगों ने इंजन के पास आकर जमकर हंगामा किया है। बताया जा रहा है कि दरवाजा नहीं खुलने से नाराज होने पर यात्रियों ने हंगामा किया है।

Tue, 28 Jan 2025 10:13 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, गया
share
गया में कालका मेल पर भीड़ ने क्यों किया हमला, एसी कोच के शीशे तोड़े; जमकर बवाल

बिहार में कालका मेल पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। नाराज लोगों ने कालका मेल के एसी कोच का शीशा तोड़ दिया। नाराज लोगों ने इंजन के पास आकर जमकर हंगामा किया है। बताया जा रहा है कि दरवाजा नहीं खुलने से नाराज होने पर यात्रियों ने हंगामा किया है। बताया जा रहा है कि गया जंक्शन पर भीड़ काफी ज्यादा जुट गई थी।

यहां भीड़ बेकाबू हो गई। जिसके बाद उसने कालका मेल पर हमला कर दिया। मंगलवार की सुबह हावड़ा से नई दिल्ली जा रही कालका मेल में बेतहाशा भीड़ थी। स्टेशन पर पहले कई यात्री मौजूद थे। लेकिन दरवाजा नहीं खुलने से लोग नाराज हो गए और ट्रेन पर हमला कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! बिहार में 7341 पदों पर बहाली, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी प्रक्रिया

बताया जा रहा है कि स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु मौजूद थे। लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर यात्री आक्रोशित हो गए। जिसके बाद लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया और एची कोच का शीशा तोड़ दिया। आक्रोशित लोग इंजन के पास आकर हंगामा करने लगे।

बताया जा रहा है कि काफी देर तक स्टेशन पर हंगामा और बवाल होता रहा। वहां यात्रियों के बीच अफरातफरी की स्थिति रही। करीब 45 मिनट तक वहां जमकर बवाल हुआ और फिर बाद में यात्रियों को समझा-बुझा कर किसी तरह शांत करवाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM नीतीश और लालू प्रसाद पर अश्लील गीत गाने का आरोप, गायक सूरज सिंह गिरफ्तार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के कई जिलों में कोहरा, दोपहर में धूप पर पछुआ हवा सताएगी; मौसम का हाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।