sarab and ganja party in patna masaurhi jail पटना के जेल में शराब पार्टी और गांजे का धुआं, वीडियो वायरल होते ही जांच के आदेश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के जेल में शराब पार्टी और गांजे का धुआं, वीडियो वायरल होते ही जांच के आदेश

वायरल वीडियो में आधा दर्जन कैदी जेल के वार्ड-एक में शराब और गांजा पीते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो के संबंध में जेल आईजी ने बेऊर जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा ने जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने मसौढ़ी उपकारा से मंगलवार तक जांच रिपोर्ट मांगी है।

Tue, 3 June 2025 09:41 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना के जेल में शराब पार्टी और गांजे का धुआं, वीडियो वायरल होते ही जांच के आदेश

बिहार में पिछले कई वर्षों से पूर्ण शराबबंदी लागू है। लेकिन पटना के एक जेल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। पटना से सटे मसौढ़ी उपकारा में शराब पार्टी और गांजा पीते हुए कैदियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में आधा दर्जन कैदी जेल के वार्ड-एक में शराब और गांजा पीते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो के संबंध में जेल आईजी ने बेऊर जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा ने जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने मसौढ़ी उपकारा से मंगलवार तक जांच रिपोर्ट मांगी है।

वायरल वीडियो के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा दायित्वों पर सवाल उठने लगा है। आखिर जेल के अंदर शराब और गांजा कैसे पहुंचा रहा। बता दें कि मसौढ़ी उपकारा के अंदर प्रतिबंधित गांजा, मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामानों की आपूर्ति के आरोप लगते रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।