patna police registered case on pmch doctors after fight with youtuber manish kashyap यूट्यूबर मनीष कश्यप से मारपीट पर ऐक्शन, PMCH के डॉक्टरों पर केस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

यूट्यूबर मनीष कश्यप से मारपीट पर ऐक्शन, PMCH के डॉक्टरों पर केस

बीते 19 मई को एक मरीज की पैरवी के लिए यूट्यूबर मनीष कश्यप पीएमसीएच गए थे। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान वहां उनकी पिटाई की गई थी।

Tue, 3 June 2025 08:14 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
यूट्यूबर मनीष कश्यप से मारपीट पर ऐक्शन, PMCH के डॉक्टरों पर केस

पटना में पीरबहोर पुलिस ने बंधक बनाकर यूट्यूबर मनीष कश्यप की पिटाई के मामले में पीएमसीएच के डॉक्टर और कर्मियों पर केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में यूट्यूबर के सहयोगी ने थाने में आवेदन दिया था।

थानेदार अब्दुल हलीम ने बताया कि इस संबंध में फोन से मनीष कश्यप से जानकारी लेनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। बीते 19 मई को एक मरीज की पैरवी के लिए यूट्यूबर मनीष कश्यप पीएमसीएच गए थे। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान वहां उनकी पिटाई की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 7 जिलों में ठनका और तेज रफ्तार हवा का येलो अलर्ट, कब से बढ़ेगी गर्मी
ये भी पढ़ें:बिहार में टीचरों के पास तबादला रोकने का मौका, आवेदन वापस कैसे लें; जानें

पीएमसीएच में मनीष कश्यप के साथ हुई मारपीट के मामले में कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि उस दिन यूट्यूबर किसी महिला मरीज की मदद करने के लिए पीएमसीएच गए थे। लेकिन इलाज में देरी की वजह से महिला डॉक्टर से बहस शुरू हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद मनीष कश्यप की पिटाई की गई थी। यह भी जानकारी सामने आई थी कि इस घटना के बाद मनीष कश्यप का अस्पताल में कुछ दिनों तक इलाज भी चला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PMCH के सामने क्यों फूट-फूटकर रोने लगे मनीष कश्यप? अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।