patna police encounter second day three miscreants injured from police bulled in two days पटना पुलिस ने लगातार दूसरे दिन किया एनकाउंटर, बिहार में 2 दिन में तीन अपराधी पुलिस की गोली से हुए घायल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना पुलिस ने लगातार दूसरे दिन किया एनकाउंटर, बिहार में 2 दिन में तीन अपराधी पुलिस की गोली से हुए घायल

एसएसपी ने बताया कि पुलिस की टीम को जब उसने देखा तो उसने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की तो पुलिस की गोली अपराधी के पैर में लगी। पैर में लगते ही वो नीचे गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए भेजा है।

Tue, 19 May 2026 08:57 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
पटना पुलिस ने लगातार दूसरे दिन किया एनकाउंटर, बिहार में 2 दिन में तीन अपराधी पुलिस की गोली से हुए घायल

बिहार में पलिस अपराधियों के लिए काल बनती जा रही है। पटना पुलिस ने लगातार दूसरे दिन एकऔर अपराधी का हाफ एनकाउंटर कर दिया है। बिहार में दो दिन के अंदर यह तीसरा हाफ एनकाउंटर है। सोमवार को सीवान में भी पुलिस ने एक बदमाश का हाफ एनकाउंटर किया था। बहरहाल पटना पुलिस की इस कार्रवाई में अपराधी नीतीश कुमार घायल हो गया है बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले गोपालपुर थाना क्षेत्र के मरचा रोड में कैश वैन से 27 लाख लूट ली गई थी। नीतीश कुमार इस लूटकांड में शामिल था और पुलिस ने बचने के लिए उसने पुलिस पर गोली चलाई जिसके बाद पुलिस ने भी उसे पैर में गोली मार दी है। पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक बड़ी घटना हुई थी। कैश वैन से करीब 27 लाख रुपये लूट लिए गए थे। इसी में सिटी एसपी (ईस्ट) की अध्यक्षता में बनाई गई एक टीम लगातार छापेमारी कर रही थी।

इसमें वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करते हुए जो अपराधी इस कांड में शामिल हैं उनकी शिनाख्त कर ली गई। इसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी चल रही थी। इसी क्रम में सूरज पांडेय. आदित्य, रवि कुमार को पुलिस ने पकड़ा था। इसी कांड में शामिल एक अन्य आरोपी नीतीश कुमार को पकड़ने के लिए जब पुलिस जा रही ती तब वो इसी रास्ते से अपने मोटरसाइकिल से आ रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बक्सर- रोहतास और भभुआ में लू, बिहार में गर्मी के सितम से राहत कब; मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:बिहार में MLC चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, 4 सीट के लिए बीजेपी का 70 नामों पर मंथन

एसएसपी ने बताया कि पुलिस की टीम को जब उसने देखा तो उसने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की तो पुलिस की गोली अपराधी के पैर में लगी। पैर में लगते ही वो नीचे गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए भेजा है। अभी वो इलाजरत है। इसके अलावा इस घटना में जो कैश लूटे गए थे उससे इन लोगों ने आईफोन खरीदा था। वो आईफोन भी बरामद कर लिए गए हैं। जो पैसे थे कुछ पैसे भी रिकवर हो गए हैं। इसके अलावा इस कांड में क्या अन्य लोग भी शामिल थे? इसकी जांच चल रही है।

पुलिस ने अभी तक करीब 5 लाख रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा 4 फोन बरामद किए गए हैं। हर फोन की कीमत करीब 2 लाख रुपया है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी की सिर काटकर हत्या में प्रेमिका और पति की साजिश, अवैध संबंध का खूनी अंजाम

पटना टीचर से लूटपाट के आरोपी का एनकाउंटर

इससे पहले पटना में शिक्षक से लूटपाट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इस दौरान एक अपराधी घायल हो गया था जबकि दूसरे को हिरासत में लिया गया था। पैर में गोली लगने के बाद संदीप उर्फ बादल को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। पुलिस को बादल के अगमकुआं थाना क्षेत्र के ट्रासंपोर्टनगर में छुपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की थी। पुलिस को देखते ही बादल ने उन पर गोली चला दी थी। जवाबी कार्रवाई में बादल के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया था।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर उसके साथी प्रिंस को भी गिरफ्तार किया गया है। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद की थी। दोनों ने भागवतनगर में 13 मई को लूटपाट का विरोध करने पर शिक्षक को गोली मार दी थी। नालंदा में कार्यरत शिक्षक शंभू कुमार का इलाज चल रहा है। आरोपित संदीप उर्फ बादल फतुहा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव का निवासी है, जबकि उसका साथी प्रिंस जगनपुरा का रहने वाला है

सीवान में एनकाउंटर

बता दें कि इससे पहले सोमवार को सीवान जिले के मैरवा थाने की पुलिस के साथ मुठभेड़ में जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर आभूषण दुकान लूटकांड में शामिल एक बदमाश घायल हो गया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। घायल बदमाश सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के श्रीनिवास सिंह का पुत्र अंकित सिंह है। उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

दरअसल यहां पुलिस को सूचना मिली थी कि लूटकांड में शामिल एक बदमाश यूपी की तरफ से नौतन-बंका मोड़ होते हुए तितरा की ओर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने बेदौली छठ घाट पर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। जब उसे रुकने इशारा किया गया तो वह चकमा देकर बेदौली गांव की ओर भागने लगा। इस क्रम में वह अनियंत्रित होकर छठ घाट के पास गिर गया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने जब घेराबंदी की तो वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इधर, आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी चार राउंड फायरिंग की। इसमें उसके दोनों घुटना में गोली लगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।