mid day meal cook have to keep mobile number nitish government order स्कूल में मिड डे मिल से जुड़े रसोइया रखें मोबाइल फोन, बिहार में फरमान जारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

स्कूल में मिड डे मिल से जुड़े रसोइया रखें मोबाइल फोन, बिहार में फरमान जारी

बिहार में 65 हजार से अधिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना लागू है। इनमें बच्चों को एक वक्त का गर्म भोजन मिलता है। भोजन पकाने का काम रसोइयों द्वारा किया जाता है। दो लाख रसोइयों पर लगभग एक करोड़ बच्चे के भोजन बनाने का दारोमदार है।

Thu, 14 Aug 2025 06:24 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share
स्कूल में मिड डे मिल से जुड़े रसोइया रखें मोबाइल फोन, बिहार में फरमान जारी

बिहार में मध्याह्न भोजन योजना (मिड-डे मिल) से जुड़े रसोइयों के लिए मोबाइल फोन रखना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य के लगभग दो लाख रसोइयों पर यह लागू होगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि सभी रसोइयों का मोबाइल नंबर विभाग के पास हो और उनसे सीधा संपर्क करना आसान हो सके। इस संबंध में राज्य के सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि विद्यालयों में कार्यरत रसोइया सह सहायक के मोबाइल नंबर की प्रविष्टि नहीं कराई गई है।

इससे रसोइयों से सीधा संपर्क करने में परेशानी होती है। ऐसे में सभी कार्यरत रसोइयों से उनका मोबाइल नंबर लें और उसे प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) में अनिवार्य रूप से दर्ज करें। निदेशक ने सभी डीपीओ को 20 अगस्त तक संबंधित जिला अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के मोबाइल नंबर की एंट्री अनिवार्य रूप से कराने को निर्देश दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NDA सांसद वीणा देवी के पास दो वोटर आईडी, तेजस्वी यादव का दावा; SIR पर सवाल

एमआईएस में मोबाइल नंबर का कॉलम जोड़ा गया

निदेशक ने बताया कि अब तक एमआईएस में रसोइयों के मोबाइल नंबर को लेकर कोई कॉलम नहीं बना था। जिस कारण उनके मोबाइल नंबर की प्रविष्टि नहीं हो पाती थी। उन्होंने बताया कि हालांकि मोबाइल नंबर के अलावा प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों की सभी जानकारी जैसे नाम, पता आदि की जानकारी निदेशालय के पास दर्ज है। इसके बावजूद प्रखंड और जिला स्तर के पदाधिकारियों को उनसे संपर्क करने में दिक्कत होती थी। संपर्क सूत्र समेकित रूप से एक जगह रिकॉर्ड रहेगा। उन्होंने बताया कि अब इसके लिए एमआईएस में एक अलग कॉलम बनाया गया है। जिसमें उनके संपर्क सूत्र की जानकारी दर्ज की जा सकेगी।

65 हजार विद्यालयों में रसोइये कार्यरत हैं

बिहार में 65 हजार से अधिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना लागू है। इनमें बच्चों को एक वक्त का गर्म भोजन मिलता है। भोजन पकाने का काम रसोइयों द्वारा किया जाता है। दो लाख रसोइयों पर लगभग एक करोड़ बच्चे के भोजन बनाने का दारोमदार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फर्जी सर्टिफिकेट पर ले ली नौकरी, पटना एम्स के 2 डॉक्टरों पर धोखाधड़ी का केस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।