Patna AIIMS administrative officer arrested for committing indecent acts with female employee and her daughter पटना एम्स में पाप, प्रशासनिक पदाधिकारी गिरफ्तार; महिला कर्मी और बेटी से गंदा काम करता था, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना एम्स में पाप, प्रशासनिक पदाधिकारी गिरफ्तार; महिला कर्मी और बेटी से गंदा काम करता था

दो वर्ष पूर्व पटना एम्स में उनकी एक सर्जरी हुई थी। इसी दौरान उनकी पहचान अश्विनी से हुई थी। पहचान होने के बाद से ही आरोपी लगातार उनके और उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कर रहा था।

Sat, 6 June 2026 05:42 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, फुलवारीशरीफ, संवाद सूत्र।
share
पटना एम्स में पाप, प्रशासनिक पदाधिकारी गिरफ्तार; महिला कर्मी और बेटी से गंदा काम करता था

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना स्थित एम्स में कार्यरत एक महिला कर्मचारी और उनकी नाबालिग बेटी से पिछले दो वर्षों से छेड़खानी के आरोप में इसी अस्पताल के कनीय प्रशासनिक अधिकारी (आउटसोर्स) अश्विनी कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। फुलवारीशरफ पुलिस ने एम्स प्रशासन की आंतरिक समिति की जांच में आरोप साबित होने पर अश्विनी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। पीड़त महिला और उनकी नाबालिग बेटी से पुलिस पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

महिला ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया था कि दो वर्ष पूर्व पटना एम्स में उनकी एक सर्जरी हुई थी। इसी दौरान उनकी पहचान अश्विनी से हुई थी। पहचान के जरिए आरोपी उनके करीब आ गया। विश्वास में लेकर साथ में खाने पीने लगा और गंदी हरकत करने लगा। महिला ने विरोध किया और शिकायत की बात कही तो कुछ दिन शांत हो गया। लेकिन, बाद में वह महिला के साथ उनकी नाबालिग बेटी पर भी गंदी नजर रखने लगा। आरोपी लगातार उनके और उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कर रहा था। लोक लाज से महिला यह बात उजागर नहीं कर रही थी तो आरोपी इसका फायदा उठाकर अपनी गंदी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खान सर कंट्रोवर्सी में तेज प्रताप की एंट्री, बोले- ई राजनीति कर रहा, शिक्षक धर्म

आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़ित महिला ने 21 फरवरी 2026 को एम्स के चिकित्सा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर शिकयत दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद एम्स प्रशासन ने छह सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया। समिति ने दोनों पक्षों से बात करके उनके बयान दर्ज किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता की सांस बचाने को बेच कीमती जमीन, फेफड़ा ही जल गया: मुजफ्फरपुर फायर ट्रेजडी

महिला का फोन लेकर आरोपी की ओर से किए गए व्हाट्सऐप चैट की बारीकी से जांच हुई। समिति ने इलेक्ट्रॉनिक और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला। इस गहन जांच में महिला के आरोप को सही पाया गया। फिर गुरुवार को एम्स के वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी राजकुमार जालान की ओर से जांच रिपोर्ट के साथ फुलवारीशरीफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से एम्स में सनसनी फैल गई। एम्स के अन्य कर्मी और डॉक्टर इस घटना से हत्प्रभ हैं। महिला ने पुलिस से सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। हालांकि, मामले को मैनेज करने की भी कोशिश कुछ लोगों के द्वारा की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिर चर्चा में आए खान सर के पास कौन-कौन सी डिग्रियां, कैसे हुए मशहूर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।