Patna 5 hospitals 3 hotels seal order 32 other hospitals also under scrutiny पटना के 5 अस्पताल और 3 होटल को सील करने का आदेश, 32 हॉस्पिटल भी रडार पर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के 5 अस्पताल और 3 होटल को सील करने का आदेश, 32 हॉस्पिटल भी रडार पर

अग्निशमन विभाग ने पटना के 5 निजी अस्पतालों को सील करने का आदेश जारी कर दिया है। प्रशासन के साथ मिलकर जल्द ही सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 3 होटलों को भी सील किया जाएगा। 

Sat, 6 June 2026 07:42 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
पटना के 5 अस्पताल और 3 होटल को सील करने का आदेश, 32 हॉस्पिटल भी रडार पर

बिहार की राजधानी पटना के 5 अस्पताल और 3 होटल को सील करने का आदेश जारी हो गया है। अग्निशमन के डीआईजी मनोज कुमार नट ने कहा कि इनमें कंकड़बाग का एडवांस पटना सेंट्रल अस्पताल, राजेंद्र नगर का आरोग्य वर्धन अस्पताल, राजेंद्र नगर का पिनेकल अस्पताल, अशोक नगर का श्यामा ट्रस्ट एंड रिसर्च एंड अस्पताल और एपेक्स अस्पताल शामिल हैं। इन सभी को नोटिस जारी किया गया था, बावजूद इनके द्वारा मानकों को पूरा नहीं किया गया। होटलों की सूची में जमाल रोड का कुणाल होटल भी शामिल है।

इन सभी को सील करने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई करेगी। डीआईजी ने बताया कि इसके अलावा 32 अन्य हॉस्पिटल और 20 होटल-रेस्तरां के पास मानक पूरा करने का कम समय बचा है। ये रडार पर चल रहे हैं। समय पूरा होने और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें सील करने का प्रस्ताव स्थानीय प्रशासन को भेजा जाएगा।

मुजफ्फरपुर और दिल्ली अग्निकांड के बाद ऐक्शन में सरकार

दरअसल, मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल और दिल्ली के एक होटल में इस सप्ताह हुए भीषण अग्निकांड के बाद यह कार्रवाई हो रही है। दोनों हादसों में कुल 28 लोगों की मौत हुई थी। पटना समेत बिहार के विभिन्न अस्पतालों और होटलों के सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। फायर सेफ्टी समेत अन्य मानकों को बारीकी से देखा जा रहा है। जो भी संस्थान एवं प्रतिष्ठान नियमों की अनदेखी करते पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बड़ा ऐक्शन, नियमों की अनदेखी करने पर मेदांता हॉस्पिटल हुआ सील

अग्निशमन विभाग ने दो दिन पहले निजी अस्पतालों से इलेक्ट्रिक लोड एनालिसिस सर्टिफिकेट जमा करने को कहा था। इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। जांच में जिस अस्पताल का लोड गलत निकलेगा, उसको बिना नोटिस सील कर दिया जाएगा। शॉर्ट सर्किट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

वहीं, अग्निशमन विभाग ने राज्य भर के होटलों से भी अपने परिसर में रखे गैस सिलेंडर की जानकारी मांगी थी। अग्निशमन डीजी ने गुरुवार को कहा था कि व्यापक स्तर पर होटलों की सेफ्टी जांच की जाएगी। उस दौरान घोषित से अधिक सिलेंडर मिलने पर होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर के अस्पताल का लाइसेंस रद्द, 6 की मौत पर ऐक्शन; गायब था डॉक्टर

प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द

स्वास्थ्य विभाग ने मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द किया है। इस अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार तड़के आग लग गई थी। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, डेढ़ दर्जन लोग घायल हैं। घटना के समय आईसीयू में करीब दो दर्जन मरीज भर्ती थे। आग की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जांच में पाया गया कि एसी की लंबे समय से सर्विस नहीं हुई थी। साथ ही, अस्पताल में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता की सांस बचाने को बेच कीमती जमीन, फेफड़ा ही जल गया: मुजफ्फरपुर फायर ट्रेजडी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।