passenger dead from suffocation inside patna bhagalpur intercity express train पटना भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दम घुटने से यात्री की मौत, 3 लोगों की बिगड़ी तबीयत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दम घुटने से यात्री की मौत, 3 लोगों की बिगड़ी तबीयत

मृतक की पहचान बाढ़ थाना क्षेत्र के दलिसमनचक गांव निवासी रंजीत कुमार 35 वर्ष के रूप में हुई है। सहकर्मियों ने बताया कि बख्तियारपुर में काम करने के बाद राज मिस्त्री अन्य श्रमिकों के साथ बाढ़ स्टेशन आने के लिए डाउन भागलपुर इंटरसिटी ट्रेन में सवार हुआ।

Thu, 24 July 2025 07:51 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, बाढ़, पटना
share
पटना भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दम घुटने से यात्री की मौत, 3 लोगों की बिगड़ी तबीयत

पटना भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार को यात्रियों की भीड़ में दम घुटने से बख्तियारपुर और बाढ़ स्टेशनों के बीच एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाढ़ थाना क्षेत्र के दलिसमनचक गांव निवासी रंजीत कुमार 35 वर्ष के रूप में हुई है। सहकर्मियों ने बताया कि बख्तियारपुर में काम करने के बाद राज मिस्त्री अन्य श्रमिकों के साथ बाढ़ स्टेशन आने के लिए डाउन भागलपुर इंटरसिटी ट्रेन में सवार हुआ।

ट्रेन में यात्रियों की भीड़ थी। उमस और गर्मी के कारण अथमलगोला स्टेशन आते रंजीत की तबीयत खराब हो गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। इसके अलावा भी दो-तीन यात्री की तबीयत बिगड़ गई। रंजीत को तत्काल बाढ़ रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मी की निगरानी में बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव में हिम्मत है तो.., विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष को दी चुनौती
ये भी पढ़ें:भागलपुर, जमुई समेत 5 जगहों पर भारी बारिश, बिहार के दक्षिण और पटना में कैसा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।