heavy rain in bihar bhagalpur jamui and araria imd said lighning strike in Southern part patna weather report Bihar Weather: भागलपुर, जमुई और अररिया समेत इन जगहों पर भारी बारिश, बिहार के दक्षिण और पटना में कैसा रहेगा मौसम; जानें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: भागलपुर, जमुई और अररिया समेत इन जगहों पर भारी बारिश, बिहार के दक्षिण और पटना में कैसा रहेगा मौसम; जानें

Bihar Weather: राज्य भर में मानसून अवधि में अबतक 43 फीसदी बारिश की कमी बनी हुई है। किसानों को भी झमाझम बारिश का इंतजार है। एक ओर बारिश की कमी से खेती किसानी की समस्या है तो दूसरी ओर पटना सहित कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।

Thu, 24 July 2025 05:37 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather: भागलपुर, जमुई और अररिया समेत इन जगहों पर भारी बारिश, बिहार के दक्षिण और पटना में कैसा रहेगा मौसम; जानें

Bihar Weather: बिहार में मानसून की सक्रियता की प्रतीक्षा बढ़ती जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवा चलने के आसार हैं। प्रदेश के पांच जिलों अररिया, किशनगंज, बांका, जमुई और भागलपुर के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। साथ ही दक्षिणी बिहार में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी है।

राज्य भर में मानसून अवधि में अबतक 43 फीसदी बारिश की कमी बनी हुई है। किसानों को भी झमाझम बारिश का इंतजार है। एक ओर बारिश की कमी से खेती किसानी की समस्या है तो दूसरी ओर पटना सहित कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्टूबर में बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान, नवंबर में चुनाव; 10 दिनों में परिणाम

बुधवार को मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश के आंकड़ों के अनुसार दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर, रोहतास, बेगूसराय के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। दरभंगा के घनश्यामपुर में 84.8 मिमी बारिश हुई। पटना जिले के धनरूआ में 37.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

यहां-यहां हुई बारिश

दरभंगा के ताराडीह में 83 मिमी, मधुबनी के घोघरडिहा में 62.1 मिमी, मधुबनी के माधेपुर में 52.2 मिमी, फुलपरास में 48.2 मिमी, अंधराठाड़ी में 36.4 मिमी , सुपौल के त्रिवेणीगंज में 27.2 मिमी, पिपरा में 24.8 मिमी, किशनपुर में 22.2 मिमी, सुपौल के बौसा में 20 मिमी, नवादा के रजौली में 19.4 मिमी, समस्तीपुर के हसनपुर में 18.6 मिमी, दरभंगा में 16.2 मिमी, औरंगाबाद में 15.6 मिमी वर्षा हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बलवंत ने तौसीफ से कहा- पैसों की चिंता ना करें, पुलिस किसी को नहीं पकड़ पाएगी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।