Pappu Yadav will remain in Beur jail detention in new cases add to trouble बेऊर जेल में ही रहेंगे पप्पू यादव, पटना कोर्ट से नहीं मिली राहत; नए मामले खुलने से बढ़ी परेशानी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेऊर जेल में ही रहेंगे पप्पू यादव, पटना कोर्ट से नहीं मिली राहत; नए मामले खुलने से बढ़ी परेशानी

पप्पू यादव के खिलाफ तीन नए केस खुल गए हैं। एक केस में जमानत मिलने के बाद भी वे रिहा नहीं हो सके क्योंकि नए मामलों में कस्टडी में ले लिया गया।

Thu, 12 Feb 2026 05:41 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बेऊर जेल में ही रहेंगे पप्पू यादव, पटना कोर्ट से नहीं मिली राहत; नए मामले खुलने से बढ़ी परेशानी

पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अभी जेल में ही रहेंगे। कोर्ट से उन्हें आज गुरुवार को भी राहत नहीं मिली। सासंद को नए मामलों में कस्टडी में ले लिया। बुद्धा कॉलोनी तथा 2017 और 2019 में के कोतवाली थाने में दर्ज मामलों को पुलिस ने खोल दिया है। कोर्ट ने इन मामलों में भी कस्टडी कर दिया है। अब उन्हें सभी केस में बेल लेना पड़ेगा। शुक्रवार को जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। पप्पू यादव को 31 साल पुराने केस में पुलिस ने 6 फरवरी की रात को गिरफ्तार कर लिया था। उनकी गिरफ्तारी पर बिहार में जमकर सिसायत हुई। हालांकि इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई लेकिन गिरफ्तारी के दौरान हंगामा और पुलिस कर्मियों के काम में बाधा डालने के केस में न्यायिक हिरासत में ले लिया गया।

जानकारी अनुसार अब तीन मामलों में पप्पू यादव को बेल लेना जरूरी है। आज पप्पू यादव कोर्ट पहुंचे लेकिन बम की अफवाह के बीच मामले की सुनवाई नहीं हुई। इन तीनों मामलों में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक उनकी न्यायिक हिरासत रहेगी। हालांकि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। बताया जा रहा है कि शेष मामलों में जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को होगी। अब सबकी निगाहें शुक्रवार की सुनवाई पर टिकी हैं। सांसद के वकील ने आरोप लगाया है कि जान बुझकर उन्हें जेल में रखा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पप्पू यादव की बेल पर 'बम' कौन मार रहा? आज पटना कोर्ट को तीसरी बार उड़ाने की धमकी

बताया गया है कि कोतवाली थाना के दो पुराने कांडों सहित बुद्धा कॉलोनी थाना में सरकारी कार्य में बाधा डालने से जुड़े मामले में भी उन्हें न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना होगा। अधिवक्ता ने बताया कि ये सभी मामले आन्दोलन और धरना प्रदर्शन से जुड़े हैं जिन्हें पुलिस ने उनकी कस्टडी बढ़ाने के लिए खोल दिया है।

पप्पू यादव के वकील शिवनंदन ने बताया कि नए कांडों मे उनका प्रोडक्शन हुआ। अब बेल के लिए याचिका दायर करना पड़ेगा। अगले दिन की सुनवाई में उनकी जमानत की अर्जी कोर्ट में प्रे किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी करने के बाद जमानत मिल जाएगा। आज रात उन्हें जेल में ही गुजारना पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल में इंजेक्शन से हत्या की साजिश, पुलिस पर भरोसा नहीं; जज से बोले पप्पू यादव

छह फरवरी की रात को पुलिस अचानक पप्पू यादव के आवास पर गिरफ्तार करने पहुंच गई। भारी संख्या में सांसद के समर्थक जुट गए। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले गई। 31 साल पुराने एक आपाराधिक वारदात में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकल गया था। उनकी गिरफ्तारी पर देश भर में जमकर राजनीति हुई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इसके लिए सरकार की आलोचना की। नीट छात्रा मौत मामले में पप्पू यादव पुलिस और सरकार पर असली दोषियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक ईमेल की वजह से टल गई पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई, अभी जेल में ही रहेंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।