Pappu Yadav gets relief from Patna Civil Court, bail in all cases when be released from Beur Jail बेऊर जेल से निकले पप्पू यादव, सभी कांडों में जमानत मिली; 7 दिनों बाद हुई रिहाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेऊर जेल से निकले पप्पू यादव, सभी कांडों में जमानत मिली; 7 दिनों बाद हुई रिहाई

पप्पू यादव सभी कांडों में जमानत के बाद जेल से बाहर आ गए हैं। उन्हें छह फरवरी की रात को पुलिस ने पटना आवास से गिरफ्तार कर लिया था। पटना के ही 31 साल पुराने दबंगई के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 

Fri, 13 Feb 2026 07:12 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बेऊर जेल से निकले पप्पू यादव, सभी कांडों में जमानत मिली; 7 दिनों बाद हुई रिहाई

Pappu Yadav Bail: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जल्द बेऊर जेल से निकल गए हैं। पटना सिविल कोर्ट से उन्हें सभी मामलों में जमानत दे दी गई। उसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। पूर्णिया के एक मामले में भी उन्हें जमानत मिल गई है। पप्पू यादव को छह फरवरी की रात को पुलिस ने पटना आवास से गिरफ्तार कर लिया था। पटना के ही 31 साल पुराने दबंगई के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। कोर्ट में सुनवाई पर हाजिर नहीं होने पर जारी वारंट की बिना पर उन्हें गिरफ्तार किया गया तो सियासी संग्राम मच गया। मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गाधी और प्रियंका गांधी भी कूद पड़े। आज शाम तक बेऊर जेल से बाहर आने की उम्मीद जताई जा रही है।

न्यायालय के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कोर्ट ने पप्पू यादव को पटना के कोतवाली, बुद्धा कॉलनी थानों में दर्ज केस में बेल मिल गई है। इसके साथ उन्हें पूर्णिया कोर्ट में दर्ज अन्य मामलो में भी मामलों में जमानत मिल गई है। उनपर गर्दनीबाग और बुद्धा कॉलोनी थानों में धरना, प्रदर्शन और सरकारी कार्य में बाधा डालने का कांड दर्ज किए गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभी जेल में ही रहेंगे पप्पू यादव, नहीं मिली राहत; पटना कोर्ट में नए मामले खुले

बेल मिल जाने से बेऊर जेल से उनकी जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। पप्पू यादव के समर्थक ने फोन पर बताया कि उनकी रिहाई के लिए आवश्यक कार्रवाही जारी है। बताया जा रहा है कि शाम तक उनकी रिहाई हो सकती है। पप्पू यादव बेऊर जेल में न्यायिक हिरासत में थे और उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई चल रही थी। शुक्रवार को कोर्ट ने तीनों मामलों में राहत देते हुए उन्हें बेल ग्रांट कर दिया। फैसले की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पप्पू यादव की बेल पर 'बम' कौन मार रहा? आज पटना कोर्ट को तीसरी बार उड़ाने की धमकी

छह फरवरी की रात को पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया। अगले दिन उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया। स्वास्थ्य कारणों से पप्पू यादव को पीएमसीएच में लाया गया जहां स्थिति ठीक होने की रिपोर्ट आने पर फिर से जेल भेज दिया गया। पप्पू यादव की ओर से जमानत याचिका दायर की गई। लेकिन कोर्ट को बम से उड़ाने की अफवाहों के बीच दो दिनों तक जमानत का मामला लटका रहा। 1995 के मामले में जमानत मिल जाने के बाद उन्हें पटना के विभिन्न थानों में दर्ज तीन अन्य कांडों में रिमांड कर लिया गया। शुक्रवार को उन्हें सभी कांडों में जमानत मिल गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल में इंजेक्शन से हत्या की साजिश, पुलिस पर भरोसा नहीं; जज से बोले पप्पू यादव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।