Pappu Yadav called Tejaswi a people leader still missing from Rahul stage then remained below watch video पप्पू यादव ने तेजस्वी को जननायक बताया, तब भी राहुल के मंच से गायब; फिर नीचे रह गए, वीडियो देखिए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पप्पू यादव ने तेजस्वी को जननायक बताया, तब भी राहुल के मंच से गायब; फिर नीचे रह गए, वीडियो देखिए

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव को जननायक बताने वाले पूर्णिया सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव यात्रा के समापन समरोह के दौरान राहुल के मंच पर नहीं दिखे। वो मंच के नीचे साउंड सिस्टम वाले के पास बैठे दिखे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Mon, 1 Sep 2025 04:51 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पप्पू यादव ने तेजस्वी को जननायक बताया, तब भी राहुल के मंच से गायब; फिर नीचे रह गए, वीडियो देखिए

बिहार में 17 अगस्त से शुरू हुई राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का समापन पटना में सोमवार (1 सितंबर) को हुआ। इस दौरान इंडिया गठबंधन के तमाम सहयोगी दलों के दिग्गज नेता शामिल हुए। पहले पटना की सड़कों पर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खरगे और मुकेश सहनी समेत कई दिग्गजों ने मार्च किया। फिर डाकबंगला चौराहे पर बने मंच पर तमाम नेताओं ने भाषण दिया।

लेकिन इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पूर्णिया से सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव मंच पर नजर नहीं आए। बल्कि मंच के नीचे साउंड सिस्टम वाले के पास कुर्सी पर थकान मिटाते और कोल्ड ड्रिंक पीते दिख रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें बीते दिनों जब राहुल और तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा पूर्णिया होते हुई निकली थी। तो पप्पू यादव भी राहुल-तेजस्वी की जीप पर सवार हुए थे। इस दौरान उन्होने जोरदार भाषण देते हुए तेजस्वी यादव को जननायक बताया था, बिहार की उम्मीद और बिहार का भविष्य बताया था। राहुल गांधी की तारीफ में भी कसीदे पढ़े थे। लेकिन वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में वो मंच पर कहीं नहीं दिखे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एटम बम तो पटाखा भी नहीं निकला, हाइड्रोजन बम क्या फोड़ेंगे?BJP का राहुल पर पलटवार
ये भी पढ़ें:एटम बम के बाद हाइड्रोजन बम की बारी, जनता को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे मोदी: राहुल
ये भी पढ़ें:लालू जी आडवाणी जी को गिरफ्तार कर लिए, बेटवा नरेंद्र मोदी से नहीं डरेगा: तेजस्वी

वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में राहुल गांधी और तेजस्वी ने मोदी सरकार और बिहार की एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की धरती है, और यहीं से लोकतंत्र को ख़त्म करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन बिहार की जनता ऐसा होने नहीं देगी। राजतंत्र कायम करने की कोशिश हो रही है। बिहारियों को ठगने की कोशिश हो रही है। फैक्ट्री गुजरात में और विक्ट्री बिहार में चाहते हैं। तेजस्वी ने भीड़ से नारे लगवाए कि इस सरकार को बदलना है। यहां सरकार अचेत अवस्था में है। डबल इंजन की सरकार नकलची है। जो हम कह रहे हैं उसकी नकल हो रही है। इस सरकार में कोई विज़न नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।