Rjd mla protest in bihar vidhansabha over seating arrangment bhai virendra reached near cm nitish chair राजद विधायक भाई वीरेंद्र CM नीतीश की सीट तक पहुंच गए, बैठने की व्यवस्था को लेकर बिहार विधानसभा में खूब बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राजद विधायक भाई वीरेंद्र CM नीतीश की सीट तक पहुंच गए, बैठने की व्यवस्था को लेकर बिहार विधानसभा में खूब बवाल

Bihar Vidhansabha: विधानसभा में सदन के अंदर बैठने की व्यवस्था सही नहीं होने का आरोप लगाते हुए विपक्षी सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक आलोक मेहता ने यह आरोप लगाया है।

Thu, 28 Nov 2024 12:57 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
राजद विधायक भाई वीरेंद्र CM नीतीश की सीट तक पहुंच गए, बैठने की व्यवस्था को लेकर बिहार विधानसभा में खूब बवाल

बिहार विधानसभा में गुरुवार को भी जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सदस्यों ने सदन के अंदर आरोप लगाया कि सदन में उनके बैठने की व्यवस्था नहीं है। विधानसभा में सदन के अंदर बैठने की व्यवस्था सही नहीं होने का आरोप लगाते हुए विपक्षी सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक आलोक मेहता ने यह आरोप लगाया है। यह आरोप लगाते हुए विपक्षी सदस्य वेल में आ गए।

विपक्षी विधायक वेल में हंगामा और शोर करते रहे। इस बीच राजद विधायक  भाई वीरेंद्र सीएम नीतीश की सीट पर पहुंच गए। राजद विधायक के सीएम की सीट तक पहुंचने के बाद सत्ताधारी विधायकों ने इसका विरोध किया। हालांकि, इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव विधायकों को शांत कराने की कोशिश करते रहे। भाजपा विधायकों ने इसे अर्मयादित, अशोभनीय और अक्ष्यम बताते हुए भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि सदन में नियम का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंन कहा कि अगर सदन में नियम के अनुसार बैठने की व्यवस्था नहीं की जाती है तब अब हम लोग मंत्री की सीट पर बैठेंगे।

विपक्षी विधायक ट्रेजरी बेंच की और भी बढ़ गए। जनक सिंह ने राजद विधायक उलझ गए। इसके बाद बिहार विधानसभा के अंदर भारी हंगामा खड़ा हो गया। मामला बिगड़ता देख स्पीकर को सदन स्थगित करना पड़ा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।