Manjhi man came to give 2 crores to break RJD also made him talk to CM brother Virendra allegation राजद को तोड़ने के लिए 2 करोड़ देने आया था मांझी का आदमी, सीएम से भी बात कराई; भाई वीरेंद्र का आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राजद को तोड़ने के लिए 2 करोड़ देने आया था मांझी का आदमी, सीएम से भी बात कराई; भाई वीरेंद्र का आरोप

लालू के करीबी भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया है कि 2010 में जब आरजेडी के 22 विधायक थे। तब पार्टी को तोड़ने के लिए जीतनराम मांझी का खास शख्स 2 करोड़ का ऑफर लेकर आया था। सीएम नीतीश से बात भी कराई थी। लेकिन मैंने ऑफर ठुकरा दिया था। 

Sat, 26 July 2025 03:09 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
राजद को तोड़ने के लिए 2 करोड़ देने आया था मांझी का आदमी, सीएम से भी बात कराई; भाई वीरेंद्र का आरोप

आरजेडी चीफ लालू यादव के करीबी और राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा दावा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होने आरोप लगाया कि 2010 में जब राजद के 22 विधायक थे, तब आरजेडी को तोड़ने के लिए उन्हें कई ऑफर मिले थे। बातचीत में राजद विधायक ने कहा कि हमें तोड़ने के लिए 2 करोड़ रुपए भेजे गए थे। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के खास कहे जाने वाले दानिश रिजवान 2 करोड़ रुपए लेकर मेरे पास आए थे। उन्होने मेरी मुख्यमंत्री से भी बात कराई थी। लेकिन मैंने उस ऑफर को ठुकरा दिया।

भाई वीरेंद्र ने बताया कि 'मना करते हुए मैंने कहा मेरे नेता लालू प्रसाद यादव हैं। वो कहेंगे कि यहां डूबना है तो डूबेंगे, यहां रहना है तो यही रहेंगे। मैं आपकी बात नहीं मानूंगा। मुझे मंत्रिमंडल नहीं चाहिए। मैं उसूल की राजनीति करता हूं। 2010 में 22 विधायक में 13 भाग रहे थे, तब भी मैं लालू प्रसाद यादव के साथ खड़ा रहा। उन्होने कहा कि मैं हमेशा सच बोलने का आदी रहा हूं। हम अपने दल में भी सही बात रखते हैं। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के सामने अपनी बात रख देता हूं, करना ना करना उनकी मर्जी के ऊपर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अपराध के पीछे RJD के लोग; BJP का बड़ा आरोप, क्या बोले भाई वीरेंद्र?
ये भी पढ़ें:‘पागल का बयान चलाइएगा तो...’ बागेश्वर बाबा पर भड़के RJD के भाई वीरेंद्र
ये भी पढ़ें:मर्यादा में रहिए; जब स्पीकर नंदकिशोर यादव ने RJD के भाई वीरेंद्र को डांट दिया

राजद विधायक भाई वीरेंद्र के इस आरोप पर जीतनराम मांझी की पार्टी हम की भी प्रतिक्रिया आई है। पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने बयान जारी कर कहा कि भाई वीरेंद्र माफी मांगें या कड़ी कानूनी प्रक्रिया के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि भाई वीरेंद्र का बयान हास्यास्पद है। पार्टी में उनका ग्राफ गिर रहा है, इसलिए उल्टी-पुल्टी बातें कर रहे हैं।

भाई वीरेंद्र लालू यादव के करीबियों में है। बीते शुक्रवार को खत्म हुए बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी विपक्ष की ओर से भाई वीरेंद्र के बयान पर सदन में खूब हंगामा हुआ था। उनसे माफी मांगने और खेद प्रकट करने को कहा गया था। लेकिन राजद विधायक ठस से मस नहीं हुए। अपने बयान पर कायम रहे।

दरअसल सदन में जब तेजस्वी यादव संबोधित कर रहे थे, तब स्पीकर नंदकिशोर यादव ने उन्हें जल्द अपना संबोधन पूरा करने को कहा, ताकि विपक्ष के अन्य सदस्यो को भी एसआईआर पर बोलने का मिल सके। इसी बीच भाई वीरेंद्र ने कहा कि किसी के बाप का है क्या सदन? इसके बाद सदन में हंगामा मच गया। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने माफी मांगने से मना कर दिया। सदन के बाहर उन्होने कहा कि सदन किसी की बपौती नहीं है। मैं अपने बयान पर अभी भी कायम हूं। मैंने कोई गलत काम किया ही नहीं, इसलिए माफी क्यूं मांगूं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।