old man murder for four decimal land in bihar bhagalpur बिहार में चार डिसमिल जमीन के लिए मर्डर, बुजुर्ग को पीट-पीटकर मारा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में चार डिसमिल जमीन के लिए मर्डर, बुजुर्ग को पीट-पीटकर मारा

आलम गाय चराने बहियार गये हुए थे। शाम तक वे घर नहीं आए तो परिवारवालों ने खोजबीन की। गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर एक पेड़ के पास मेढ़ पर उनका शव मिला। उनके गले में रस्सी बंधी हुई थी और सिर में चोट के निशान थे। सूचना पुलिस को दी गई।

Tue, 24 June 2025 08:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, शाहकुंड, भागलपुर
share
बिहार में चार डिसमिल जमीन के लिए मर्डर, बुजुर्ग को पीट-पीटकर मारा

बिहार में 4 डिसमिल जमीन के लिए मर्डर हो गया। भागलपुर जिले में एक बुजुर्ग को मुट्ठी भर जमीन के लिए मौत के घाट उतार दिया गया। दरअसल रामपुर लौगांय बहियार में सोमवार की शाम चार डिस्मिल जमीन के विवाद में वृद्ध मो. आलम (60) की हत्या कर दी गई। हत्या गले में फंदा लगाकर और पीट-पीटकर की गई है। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा और डीएसपी चंद्रभूषण ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। डीएसपी ने कहा कि मामला हत्या का है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस जांच में जुटी है।

आलम गाय चराने बहियार गये हुए थे। शाम तक वे घर नहीं आए तो परिवारवालों ने खोजबीन की। गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर एक पेड़ के पास मेढ़ पर उनका शव मिला। उनके गले में रस्सी बंधी हुई थी और सिर में चोट के निशान थे। सूचना पुलिस को दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कपड़े से मुंह बांध लड़की से रेप का आरोपी शिकंजे में, रिश्तेदार के घर छिपा था
ये भी पढ़ें:उत्तर बिहार से चलने वाली कई ट्रेनों का मार्ग 27 जून से बदला, यहां देखें लिस्ट

मृतक के बेटे सफीक ने कहा कि जमीन को लेकर पड़ोसी और नाथनगर निवासी से एक माह पूर्व विवाद और मारपीट हुई थी। उन लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। उन्हीं लोगों पर पिता की हत्या करने की आशंका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नैवेद्यम के नाम पर महावीर मंदिर के लाखों रुपए हड़पे, कारोबारी पर केस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।