अब बिहार के खगड़िया में बुद्दीन मियां का हाफ एनकाउंटर, सिर पर 50 हजार का था इनाम; 14 केस हैं दर्ज
बेलदौर थाना में कुख्यात बुद्दीन मियां पर 14 मामला दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि अलग अलग अपराधों में उस पर मामला दर्ज है। वहीं पुलिस सहरसा व मधेपुरा जिले के विभिन्न थानों से उसका अपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुट गई है।

बिहार में अपराधियों पर पुलिस का करारा प्रहार जारी है। अब पुलिस ने एक बार फिर हाफ एनकाउंटर कर एक कुख्यात को लंगड़ा कर दिया है। खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघौन पंचायत के सुखायबासा में पुलिस एनकाउंटर में जिले के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश की पहचान स्थानीय दिघौन गांव के वार्ड 14 निवासी 40 वर्षीय बुद्दीन मियां के रूप में की गई है।
इधर एसपी राकेाश् कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की तड़के लगभग 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश बुद्दीन मियां अपने घर में छिपा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ, डीआईयू व बेलदौर पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई। उसे घर से निकलने के लिए आवाज दी गई , लेकिन पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही वो फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें भाग रहे पुलिस के पैर में गोली लगी है। वह जख्मी स्थिति में इलाजरत है।
बेलदौर थाना में दर्ज हैं 14 मामले
बेलदौर थाना में कुख्यात बुद्दीन मियां पर 14 मामला दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि अलग अलग अपराधों में उस पर मामला दर्ज है। वहीं पुलिस सहरसा व मधेपुरा जिले के विभिन्न थानों से उसका अपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुट गई है। बुद्दीन मियां जिले के टॉप टेन बदमाशों में शामिल था। उस पर पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
बिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर
आपको बता दें कि इससे पहले 22 मई को जहानाबाद में पुलिस ने कुख्यात किलर विक्कू उर्फ रावण का हाफ एनकाउंटर किया था। इस मुठभेड़ के दौरान अपराधी की गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी थी। 21 मई को किशनगंज में पवन कुमार उर्फ चिंटू को पुलिस ने मुठभेड़ में जख्मी कर दिया थ। वो छिनतई और चोरी जैसी वारदातों में शामिल गिरोह का सरगना था। 20 मई को समस्तीपुर में पुलिस ने प्रिंस कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था। प्रिंस लूट की कई घटनाओं में शामिल था। 2
19 मई को पटना में नीतीश कुमार नाम के एक अपराधी का एनकाउंटर किया गया था। नीतीश गोपालपुर में कैश वैन रोक कर 27 लाख रुपये की लूट में शामिल था। 18 मई को पटना संदीप उर्फ बादल को पुलिस ने गोली मारकर घायल कर दिया था। बादल एक टीचर से छिनतई में शामिल था। इसी दिन सीवान में पुलिस ने अंकित सिंह नाम के एक अपराधी का हाफ एनकाउंटर किया था। अंकित सिंह गहनों की लूट में शामिल था।




साइन इन