Deputy cm vijay kumar sinha shows his degree and challenge tejashwi yadav said i will send him notice on age controversy शकुनी और दुर्योधन के पुत्रों को सबक सिखाना होगा; तेजस्वी ने उम्र पर उठाया सवाल तो भड़के विजय सिन्हा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शकुनी और दुर्योधन के पुत्रों को सबक सिखाना होगा; तेजस्वी ने उम्र पर उठाया सवाल तो भड़के विजय सिन्हा

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की उम्र पर सवाल उठाया। इस पर सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि अब शकुनी और दुर्योधन के पुत्रों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है।

Wed, 13 Aug 2025 04:40 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
शकुनी और दुर्योधन के पुत्रों को सबक सिखाना होगा; तेजस्वी ने उम्र पर उठाया सवाल तो भड़के विजय सिन्हा

बिहार के डिप्टी विजय सिन्हा और तेजस्वी यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। तेजस्वी यादव ने वोटर लिस्ट में दो जगहों पर (लखीसराय और पटना) नाम और अलग-अलग उम्र को लेकर सवाल उठाए। इस पर सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि शकुनी और दुर्योधन के पुत्रों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। अब चीरहरण नहीं होगा। मैं मर्यादा की सीमा से बंधा जरूर हूं, लेकिन जिस भाषा में समझोगे, उसी भाषा में हम समझाएंगे।

विजय कुमार सिन्हा ने इस पर जवाब देते हुए कहा था कि चुनाव आयोग ने त्रुटियां सुधारने के लिए एक महीने का वक्त लिया है और उन्होंने पटना में मतदाता सूची से अपना नाम हटवाने के लिए आवेदन भी कर दिया है। तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम के दो जगहों पर अलग-अलग उम्र को लेकर भी सवाल उठाए थे। अब डिप्टी सीएम ने इसपर भी अपना जवाब दिया है। डिप्टी सीएम ने अपना सही उम्र 58 साल बताया है और इसे साबित करने के लिए उन्होंने बुधवार को अपनी डिग्रियां भी दिखाई हैं।

बुधवार को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उन्होंने तेजस्वी यादव पर तीखे हमले किए। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अपनी मैट्रिक और उच्च शिक्षा की डिग्रियां दिखाई। उन्होंने कहा कि वो पहले भी बता चुके हैं कि सर्टिफिकेट के मुताबिक उनकी उम्र 58 साल है और उनकी डिग्रियों से भी यही साबित होता है। डिप्टी सीएम ने यह भी बताया था कि उन्होंने अपनी उम्र दर्शाने में हुई त्रुटि को सुधारने के लिए आवेदन भी दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में वोटर बन रहे हैं गुजराती; भीखूभाई दलसानिया का नाम लेकर तेजस्वी बोले

तेजस्वी यादव को डिग्री दिखाने की चुनौती

विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव को घेरते हुए कहा कि ‘राजद के जंगलराज के युवराज अपनी डिग्री दिखा दो, तुम्हारी डिग्री कहां है? कैसे तुमने बड़े भाई को छोटा भाई बना दिया। 2015 में 26 साल के तेजस्वी यादव और 25 साल के तेजप्रताप यादव कैसे हो गए? 15 साल के जंगलराज में जितनी ईमानदारी के साथ आपने प्रतिभा का सम्मान किया यह पूरा देश जानता है।’ डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव को अपनी डिग्रियां दिखाने और यह बताने की चुनौती दी है कि उन डिग्रियों में उनकी उम्र क्या दर्ज है? उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव ने उनकी उम्र को लेकर गलत बयानबाजी की है इसलिए वो उन्हें नोटिस भेजेंगे।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव नौटंकी कर रहे हैं। ये राजनीति को अपनी जागीरदारी बता रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि ये दुर्योधन के वंशजों को सबक सिखाने का समय है। यह 21वीं सदी का बिहार है। डिप्टी सीएम ने कहा कि वो जिस भाषा में समझना चाहेंगे हम समझा देंगे और जहां समझना चाहेंगे वहां समझा देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं जिंदा हूं मीलॉर्ड.., SIR में मरा बता नाम हटाने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा युवक

तेजस्वी यादव ने क्या कहा था…

बता दें कि तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा था कि विजय कुमार सिन्हा पटना के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र और लखीसराय में दोनों ही जगह विजय सिन्हा के उम्र में अंतर है। दोनों जगह इनकी दो अलग-अलग उम्र है। एक जगह इनकी आयु 𝟓𝟕 वर्ष है तो दूसरी जगह 𝟔𝟎 वर्ष है। क्या यह फर्जीवाड़ा और आयु घोटाला नहीं है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में चंपारण, सीवान समेत कई जगहों पर बारिश; पटना में कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।