Nitish Ministers taking charge of departments Ashok Chaudhary Deepak Prakash Kushwaha विभाग संभालने पहुंचने लगे मंत्री, अशोक चौधरी और दीपक प्रकाश कुशवाहा सबसे पहले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

विभाग संभालने पहुंचने लगे मंत्री, अशोक चौधरी और दीपक प्रकाश कुशवाहा सबसे पहले

शनिवार को कई मंत्री अपने कार्यालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। इनमें सबसे आगे राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र पंचायती राजमंत्री दीपक प्रकाश और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी रहे।

Sat, 22 Nov 2025 03:31 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
विभाग संभालने पहुंचने लगे मंत्री, अशोक चौधरी और दीपक प्रकाश कुशवाहा सबसे पहले

नीतीश सरकार10.0 के मंत्रियों ने अपनी कुर्सी संभालना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को विभागों का बंटवारा हो जाने के बाद शनिवार को कई मंत्री अपने कार्यालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। इनमें सबसे आगे राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र पंचायती राजमंत्री दीपक प्रकाश और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी रहे। आईटी सह खेल मंंत्री श्रेयसी सिंह ने भी अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नए मंत्रियों के अपने अपने विभाग पहुंचने का सिलसिला जारी है।

पद संभालते ही अशोक चौधरी ऐक्शन में दिखे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के वीजन को जमीन पर उतारने के लिए पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे। राज्य की आर्थिक उन्नति के लिए ग्रामीण सड़कों का बेहतर रहना जरूरी है। पूरे साल तक उपयोग में आने वाली सड़कें बनाई जाएंगी। प्रमुख सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। पांच साल में सड़कों को और बेहतर बनाया जाएगा। अशोक चौधरी ने कहा कि जो योजनाएं चल रही हैं उन्हें तेजी से पूर्ण किया जाएगा। ट्राफिक लोड को देखते हुए महत्वपूर्ण सड़कों का डबल लेन करना जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कैबिनेट में JDU मंत्रियों के विभाग की सूची आई, किसे कौन सा मंत्रालय मिला?

वहीं पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं का देश की व्यवस्था और राज्य के विकास में अहम योगदान है। कोशिश रहेगी कि इन संस्थाओं को और सशक्त बनाया जाये। बिहार के गांव-गांव में एक-एक व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचे। मुख्यमंत्री जी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी निभाया जाएगा। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है।

मंत्री दीपक प्रकाश ने अधिकारियों के साथ बैठक की और विभाग के कामकाज की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों, लंबित योजनाओं, फंड उपयोग, ग्राम पंचायतों में चल रही परियोजनाओं और पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। निर्देश दिया कि आने वाले समय में विभाग में पारदर्शिता, समयबद्ध कार्य और जवाबदेही पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पदाधिकारियों से कहा कि औपचारिकता में समय नहीं गंवाएं। काम में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट देने में तेजी लाया जाए। योजनाओं के लागू करने में कोई देरी नहीं करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कैबिनेट में HAM के मंत्री संतोष और RLM के मिनिस्टर दीपक को कौन सा विभाग?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।